1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Russia Ukraine War : यूक्रेन से युद्ध के बीच समुद्र में उतार दी परमाणु पनडुब्बियां, खतरा बढ़ा

Russia Ukraine War : यूक्रेन से युद्ध के बीच समुद्र में उतार दी परमाणु पनडुब्बियां, खतरा बढ़ा

रूस और यूक्रेन छिड़ी जंग लंबी होती जा रही है।   यूक्रेन पर नियंत्रण करने के लिए रूस के द्वारा यूक्रेन के शहरों को तबाह किया जा रहा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Russia Ukraine War : रूस और यूक्रेन छिड़ी जंग लंबी होती जा रही है।   यूक्रेन पर नियंत्रण करने के लिए रूस के द्वारा यूक्रेन के शहरों को तबाह किया जा रहा है। युद्ध के बीच में ही रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमले रोक कर अपनी युद्ध रणनीति बदल दी है। दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध को एक महीने का वक्त पूरा हो गया है। खबरों के अनुसार, यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी सेना ने हमले रोक दिए गए हैं। और रूस देश के अन्य हिस्सों में हमला करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। इस बीच अमेरिका और पश्चिमी देशों की तरफ से लगातार धमकी मिलने के बाद अब रूस ने एक बहुत बड़ा कदम उठा लिया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन  ने उत्तरी अटलांटिक महासागर  में अपने परमाणु पनडुब्बियों  को तैनात कर दिया है।

पढ़ें :- Sri Lanka PM Gunawardene:  श्रीलंका के पीएम गुणवर्धने ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग से की मुलाकात

रूस के इस कदम से दुनियाभर में अलग अलग मायने निकाले जा रहे है। परमाणु पनडुब्बियों की तैनाती के  परमाणु युद्ध का खौफनाक संकट मंडराने लगा है। यूरोप के ज्यादातर देश उत्तर अटलांटिक महासागर के करीब मौजूद है और रूस के परमाणु पनडुब्बी की तैनाती से न्यूक्लियर वॉर की आशंका बढ़ गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...