1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Russia- Ukraine War : एक चूक से यूक्रेन में जारी युद्ध परमाणु जंग में हो सकता है तब्दील, पुतिन ने दुनिया को दी ऐसी धमकी

Russia- Ukraine War : एक चूक से यूक्रेन में जारी युद्ध परमाणु जंग में हो सकता है तब्दील, पुतिन ने दुनिया को दी ऐसी धमकी

दुनिया में बीते कई दशकों से किसी देश ने खुले तौर पर परमाणु हमले की धमकी नहीं दी है, लेकिन यूक्रेन पर हमला करने वाले व्लादिमीर पुतिन ने अपने पहले भाषण में दुनिया के तमाम देशों को खुली धमकी दी है। उन्होंने कहा कि दखल देने का प्रयास न करें, उनके पास भी परमाणु हथियार हैं। भले ही पुतिन अपनी इस धमकी पर अमल न करें, लेकिन यह दुनिया को डराने वाला जरूर है। पुतिन के इरादों से साफ है कि किसी भी एक चूक के चलते यूक्रेन में चल रहा युद्ध परमाणु जंग में तब्दील हो सकता है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। दुनिया में बीते कई दशकों से किसी देश ने खुले तौर पर परमाणु हमले की धमकी नहीं दी है, लेकिन यूक्रेन पर हमला करने वाले व्लादिमीर पुतिन ने अपने पहले भाषण में दुनिया के तमाम देशों को खुली धमकी दी है। उन्होंने कहा कि दखल देने का प्रयास न करें, उनके पास भी परमाणु हथियार हैं। भले ही पुतिन अपनी इस धमकी पर अमल न करें, लेकिन यह दुनिया को डराने वाला जरूर है। पुतिन के इरादों से साफ है कि किसी भी एक चूक के चलते यूक्रेन में चल रहा युद्ध परमाणु जंग में तब्दील हो सकता है।

पढ़ें :- कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की

पुतिन ने अपने भाषण में कहा कि सोवियत संघ के विघटन और अपनी सैन्य ताकत के काफी कम होने के बाद भी आज का रूस दुनिया की सबसे बड़ी परमाणु ताकतों में से एक है। व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस के पास बड़े पैमाने पर हथियार हैं। ऐसे में किसी को भी इस बात का संदेह नहीं रखना चाहिए कि वे दखल देंगे और उनकी हार नहीं होगी। कोई भी हमारे देश पर हमला करता है तो फिर उसे परिणाम भुगतने होंगे। व्लादिमीर पुतिन के इस बयान से साफ है कि यूक्रेन पर चल रही जंग अमेरिका और रूस के बीच परमाणु युद्ध में तब्दील हो सकती है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...