1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर किया एयर स्ट्राइक, 35 लोगों के मौत की खबर

Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर किया एयर स्ट्राइक, 35 लोगों के मौत की खबर

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। युद्ध के दो सप्ताह बाद भी कोई हल नहीं निकल सका है। रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो रूस ने रविवार को यूक्रेन पर बड़ा एयर एस्ट्राइक किया है। इस एयर स्ट्राइक में 35 लोगों के मारे जाने की खबर है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। युद्ध के दो सप्ताह बाद भी कोई हल नहीं निकल सका है। रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो रूस ने रविवार को यूक्रेन पर बड़ा एयर एस्ट्राइक किया है। इस एयर स्ट्राइक में 35 लोगों के मारे जाने की खबर है।

पढ़ें :- कोर्ट में  ED ,बोली- अरविंद केजरीवाल तबीयत खराब कर हेल्थ ग्राउंड पर बेल लेने की कर रहे हैं कोशिश

साथ ही 134 लोग घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो रूस की ओर से ये एयर स्ट्राइक यूक्रेन के लविव में एक मिलिट्री बेस को निशाना बनाकर कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो यूक्रेन में लविव के पास एक एक मिलिट्री बेस पर हुए एयर स्ट्राइक में कम से कम 35 लोगों को मारे जाने और 134 अन्य के घायल होने की सूचना है।

वहीं, इस हमले की यूक्रेन के रक्षामंत्री ने भी पुष्टि की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि, रूस ने लविव के पास शांति स्थापना और सुरक्षा के अंतर्राष्ट्रीय सेंटर पर हमला किया है। विदेशी ट्रेनर यहां काम करते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...