1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के शहर मारियुपोल पर कब्जे का किया दावा, हमले में पूरी तरह से हुआ तबाह

Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के शहर मारियुपोल पर कब्जे का किया दावा, हमले में पूरी तरह से हुआ तबाह

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को 56 दिन हो चुके हैं। 56 दिनों बाद भी दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध में यूक्रेन के कई शहरों को रूसी सेना ने तबाह कर दिया है। इसके साथ ही कई शहरों पर कब्जे का दावा कर रहा है। इस बीच यूक्रेन के सबसे बड़े बंदरगाह शहर मारियुपोल पर भी रूस ने कब्जे का दावा किया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को 56 दिन हो चुके हैं। 56 दिनों बाद भी दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध में यूक्रेन के कई शहरों को रूसी सेना ने तबाह कर दिया है। इसके साथ ही कई शहरों पर कब्जे का दावा कर रहा है। इस बीच यूक्रेन के सबसे बड़े बंदरगाह शहर मारियुपोल पर भी रूस ने कब्जे का दावा किया है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

रूसी रक्षा मंत्रालय ने ऐसा दावा किया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो सिर्फ अजोवस्टल प्लांट को छोड़कर रूस ने पूरे मारियुपाल पर कब्जा कर लिया है। हालांकि, यूक्रेन की सरकार अभी भी इसे मानने के लिए तैयार नहीं है। यूक्रेनी सेना का कहना है कि जंग जारी है। यूक्रेनी सेना ने दूसरे देशों से मदद मांगी है।

उधर, रूसी सैनिकों ने अब और ज्यादा तेज हमले शुरू कर दिए हैं। रूसी टैंक और बख्तरबंद वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं और शहर को तहस नहस कर रहे हैं। वहीं, यूक्रेनी सेना भी रूस से मोर्चा संभाले हुए हैं।

 

पढ़ें :- Israel Iran War : Air India ने तेल अवीव जाने वाली सभी उड़ानें रोकी ,  खतरे को देखते हुए लिया फैसला
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...