1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Russia-Ukraine War: रूस ने विनित्स्या पर दागे रॉकेट, एयरपोर्ट हुआ तबाह

Russia-Ukraine War: रूस ने विनित्स्या पर दागे रॉकेट, एयरपोर्ट हुआ तबाह

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। रूस अब यूक्रेन पर हमले तेज कर दिया है। रूस के हमले में यूक्रेन में तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। कई शहरों पर रूस ने कब्जा भी कर लिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। रूस अब यूक्रेन पर हमले तेज कर दिया है। रूस के हमले में यूक्रेन में तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। कई शहरों पर रूस ने कब्जा भी कर लिया है।

पढ़ें :- Sanjay Singh Arrest : संजय सिंह की गिरफ्तारी पर पिता का बड़ा आरोप, बोले-ईडी को गिरफ्तार करने का मिला था निर्देश

इन सबके बीच रूस ने विनित्स्या (Vinitsya) पर रॉकेट दागने शुरू कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो रूस की सेना ने विनित्सा पर एक के बाद एक कर 8 मिशाइलों को दागा है। कहा जा रहा है कि इसमें एयरपोर्ट पूरी तरह से तहस नहस हो गया है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की (President Zelensky) ने एक वीडियो के जरिए कहा है कि विनित्स्या एयरपोर्ट पूरी तरह तबाह हो गया है। इसके अलावा कीव में आने वाले इरपिन में रूसी सेना पर नागरिकों पर गोलीबारी करने का आरोप भी लगाया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...