1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Russia-Ukraine War : रूस पर Singapore ने भी लगाए कड़े आर्थिक प्रतिबंध, President Zelensky आज करेंगे US Senate को संबोधित

Russia-Ukraine War : रूस पर Singapore ने भी लगाए कड़े आर्थिक प्रतिबंध, President Zelensky आज करेंगे US Senate को संबोधित

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का आज दसवां दिन है।  रूस यूक्रेन ताबड़तोड़ मिसाइलों से हमला कर रहा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Russia-Ukraine War : रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का आज दसवां दिन है।  रूस यूक्रेन ताबड़तोड़ मिसाइलों से हमला कर रहा है। यूक्रेन के शहरों में अफरा तफरी का माहौल है। राजधानी कीव में फिर हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया है, लगातार लोगों को अलर्ट करने के लिए सायरन बजाया जा रहा है। यूक्रेन पर रूसी हमलों को देखते हुए अब सिंगापुर ने भी रूस पर आर्थिक प्रतिबंधों का ऐलान किया है। खबरों के अनुसार,सिंगापुर के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि सिंगापुर ने रूसी सेंट्रल बैंक और कुछ अन्य रूसी बैंकों पर प्रतिबंध लगाए हैं। साथ ही यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियान को लेकर देश को निर्यात पर भी प्रतिबंध लगाया है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखिए

इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की आज (शनिवार) को अमेरिकी सीनेट को संबोधित करेंगे। रूस के लगातार जारी हमले के बीच ज़ेलेंस्की ज़ूम के माध्यम से सीनेटरों से बात करेंगे।

खबरों के अनुसार, मारियुपोल के बाहरी इलाके में भारी लड़ाई चल रही, जिससे शहर की बिजली, गर्मी और पानी की व्यवस्था और अधिकांश फोन सेवा ठप हो गई थी और खाने-पीने की चीजों में भी कटौती की गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...