1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा, कहा-एक दिन में खत्म करा देता युद्ध

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा, कहा-एक दिन में खत्म करा देता युद्ध

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध एक साल बाद भी समाप्त नहीं हुआ है। दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है। कई देशों ने युद्ध को विराम देने की अपील की लेकिन दोंनों देश आज भी एक दूसरे देश पर हमले कर रहे हैं। इन सबके बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान आया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध एक साल बाद भी समाप्त नहीं हुआ है। दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है। कई देशों ने युद्ध को विराम देने की अपील की लेकिन दोंनों देश आज भी एक दूसरे देश पर हमले कर रहे हैं। इन सबके बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान आया है।

पढ़ें :- राहुल गांधी वीडियो शेयर कर, बोले- परिवर्तन की आहट सुनिए और कांग्रेस को चुनिए

मीडिया रिपोर्ट की माने तो, उन्होंने दावा किया है कि अगर वो सत्ता में रहते तो युद्ध को एक दिन में समाप्त करा देते। ट्रंप ने कहा कि अगर वो अमेरिका के राष्ट्रपति होते तो व्लादिमीर पुतिन कभी भी आक्रमण शुरू नहीं करते। मीडिया रिपोर्ट की माने तो डोनाल्ड ट्रंप ने जॉर्ज बुश, बराक ओबामा और अब जो बाइडेन के कार्यकाल में रूस की ओर से यूक्रेन पर किए गए कब्जे का उदाहरण देते हुए खुद का भी जिक्र किया।

बोले, इन लोगों के समय रूस ने एक-एक करके यूक्रेन को ले लिया लेकिन मेरे राष्ट्रपति रहते हुए उन्होंने यूक्रेन का क्या लिया? कुछ नहीं… पहली बार ऐसा हुआ। लंबे समय बाद ये हुआ था। वह (राष्ट्रपति पुतिन) मुझे समझ गए थे। इसलिए उन्होंने ऐसा कभी नहीं किया। ट्रंप ने आगे कहा, अगर मैं राष्ट्रपति रहता तो ये युद्ध एक दिन से अधिक नहीं चलता।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...