1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Russia-Ukraine War: युद्ध के बीच यूक्रेन का बड़ा दावा, कहा-रूस के 13500 सैनिक मार गिराए

Russia-Ukraine War: युद्ध के बीच यूक्रेन का बड़ा दावा, कहा-रूस के 13500 सैनिक मार गिराए

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। दोनों दोनों के बीच युद्ध के 20 दिन हो गए हैं। लेकिन कोई हल नहीं निकला है। रूस और भी ज्यादा आक्रामक तरीके से यूक्रेन पर हमले कर रहा है। वहीं, यूक्रने भी रूसी सैनिकों को तेजी से निशाना बनाना शुरू कर दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। दोनों दोनों के बीच युद्ध के 20 दिन हो गए हैं। लेकिन कोई हल नहीं निकला है। रूस और भी ज्यादा आक्रामक तरीके से यूक्रेन पर हमले कर रहा है। वहीं, यूक्रने भी रूसी सैनिकों को तेजी से निशाना बनाना शुरू कर दिया है।

पढ़ें :- SC और EC  ‘सूरत’ की घटना का स्वत: संज्ञान लेकर षड्यंत्रकारियों को सख़्त से सख़्त सज़ा दे : अखिलेश यादव

इस बीच यूक्रेन की सेना का दावा है कि अब तक रूस के 13,500 सैनिक मार गिराए गए हैं। साथ ही यूक्रेन का कहना है कि 24 घंटों में रूस के 4 हेलीकॉप्टर, एक विमान और एक लड़ाकू विमान को भी मार गिराया है। बता दें कि, दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध के बीच यूक्रेन के कई शहर तबाह हो चुके हैं।

यूक्रेन ने इस युद्ध में बड़ी संख्या में अपने सैनिकों को खोया है। दोनों देशों के बीच चल रही भीषण जंग का फिलहाल अंत होता हुआ नजर नहीं आ रहा। इसके साथ ही यूक्रेन के मुता​बिक अब तक उसने रूस के कुल 81 एयरक्राफ्ट और 95 हेलीकॉप्टरों को गिरा दिया है। इसके अलावा रूस के तमाम हथियारों को भी हमले कर तबाह कर दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...