1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Russia warned : बोला- ‘हमारे अस्तित्व पर मंडराया खतरा तो परमाणु हथियारों का इस्तेमाल से नहीं चूकेंगे’

Russia warned : बोला- ‘हमारे अस्तित्व पर मंडराया खतरा तो परमाणु हथियारों का इस्तेमाल से नहीं चूकेंगे’

रूस व यूक्रेन (Russia and Ukraine) के बीच बीते 28 दिनों से जंग जारी है। अब यह खतरनाक दौर में प्रवेश करती नजर आ रही है। इस जंग को रोकने में अब तक किए गए सभी प्रयास नाकाफी सिद्ध हुए हैं। अब न यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelensky) रूस के सामने समर्पण को तैयार हैं और रूस न राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) जंग रोकने को। इसी बीच अब रूस ने चेतावनी दी है कि यदि उसके अस्तित्व पर संकट मंडराया तो वह परमाणु हथियारों (Nuclear Weapons) के इस्तेमाल से पीछे नहीं हटेगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। रूस व यूक्रेन (Russia and Ukraine) के बीच बीते 28 दिनों से जंग जारी है। अब यह खतरनाक दौर में प्रवेश करती नजर आ रही है। इस जंग को रोकने में अब तक किए गए सभी प्रयास नाकाफी सिद्ध हुए हैं। अब न यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelensky) रूस के सामने समर्पण को तैयार हैं और रूस न राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) जंग रोकने को। इसी बीच अब रूस ने चेतावनी दी है कि यदि उसके अस्तित्व पर संकट मंडराया तो वह परमाणु हथियारों (Nuclear Weapons) के इस्तेमाल से पीछे नहीं हटेगा। बता दें कि रूस के पास दुनिया में सबसे बड़ा परमाणु हथियार भंडार है। यूक्रेन पर हमले के बाद से वह विश्व में लगभग अलग थलग पड़ गया है।

पढ़ें :- पहले चरण की वोटिंग आज: शाम 6 बजे तक होगा मतदान, 1625 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीेएम में हो जायेगी कैद

 

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) के कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव (Dmitry Peskov) ने मंगलवार को सीएनएन इंटरनेशनल (CNN International) से कहा कि यूक्रेन युद्ध के दौरान रूस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल तभी करेगा जब उसके अस्तित्व के लिए खतरा मंडराएगा। पेसकोव ने कहा कि घरेलू सुरक्षा के लिए हमारी एक व्यवस्था है। इसमें परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के नियम तय हैं। ये नियम कोई भी पढ़ सकता है। इनमें तय है कि यदि हमारे देश के अस्तित्व पर संकट हो तो नियमानुसार परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

क्रेमलिन के प्रवक्ता ने यह बात तब कही जब उनका साक्षात्कार करने वाले क्रिस्टियन अमानपोर ने पूछा कि क्या वह इस बात से आश्वस्त हैं कि राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन में परमाणु हथियारों का विकल्प नहीं चुनेंगे? याद रहे, 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमले के चार दिन बाद ही पुतिन ने देश की सामरिक परमाणु इकाई को हाईअलर्ट कर दिया था। उनके इस कदम से पूरी दुनिया चौंक गई थी। इसे परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की परोक्ष धमकी माना गया था।

पेसकोव के बयान पर जब अमेरिकी रक्षा प्रतिष्ठान पेंटागन की प्रतिक्रिया चाही गई तो उसके प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि रूस का परमाणु राग खतरनाक है। एक जिम्मेदार परमाणु शक्ति संपन्न देश को इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन जंग को लेकर पेंटागन को अभी अपनी रणनीति बदलने की जरूरत नहीं है। हालात पर हम लगातार नजर रखे हुए हैं।

पढ़ें :- कोर्ट में  ED ,बोली- अरविंद केजरीवाल तबीयत खराब कर हेल्थ ग्राउंड पर बेल लेने की कर रहे हैं कोशिश

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...