1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दुखद: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माधवसिंह सोलंकी का हुआ निधन

दुखद: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माधवसिंह सोलंकी का हुआ निधन

By आराधना शर्मा 
Updated Date

अहमदाबाद: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री एवं माधवसिंह सोलंकी का आज (शनिवार) सुबह गांधीनगर में निधन हो गया। माधवसिंह की उम्र 93 वर्ष थी। आपको बता दें, सोलंकी ने 4 बार मुख्यमंत्री के रूप में गुजरात की कमान संभाली। कांग्रेस की गुजरात इकाई के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने ट्वीट किया, ‘माधवसिंह सोलंकी के निधन से शोकाकुल हूं।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। उन्होंने अपने कामों से लोगों के दिलों में जगह बनाई।’ चावड़ा सोलंकी के रिश्तेदार भी हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधव सिंह सोलंकी के निधन पर शनिवार को दु:ख जताया और कहा कि सोलंकी पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने के लिए याद किए जाएंगे। सोलंकी ने जून 1991 से मार्च 1992 के बीच विदेश मंत्री का प्रभार संभाला था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...