1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. खेल जगत से दुःखद खबर : WWE स्टार सारा ली ने 30 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

खेल जगत से दुःखद खबर : WWE स्टार सारा ली ने 30 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sara Lee Death : खेल जगत (Sports World) के लिए शुक्रवार को एक दु:खद खबर सामने आई है। वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट (WWE) की पूर्व रेसलर सारा ली (Sarah Lee) का निधन हो गया है। बता दें कि उनकी उम्र महज 30 साल थी। सारा के निधन की खबर उनकी मां ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। इसके बाद उनके फैन्स काफी गमगीन हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Sara Lee Death : खेल जगत (Sports World) के लिए शुक्रवार को एक दु:खद खबर सामने आई है। वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट (WWE) की पूर्व रेसलर सारा ली (Sarah Lee) का निधन हो गया है। बता दें कि उनकी उम्र महज 30 साल थी। सारा के निधन की खबर उनकी मां ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। इसके बाद उनके फैन्स काफी गमगीन हैं।

पढ़ें :- IPL Point Table : राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ के समीकरण को उलझाया

सारा की मां ने अपनी पोस्ट में सिर्फ निधन की जानकारी दी है। WWE स्टार का निधन कैसे हुआ, अब तक इस बात का पता नहीं चल सका है। सारा ली के निधन की खबर सुनने के बाद WWE के अलावा एलेक्सा ब्लिस, बैकी लिंच, मिक फोली जैसे कई स्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए दुख प्रकट किया है।

सारा ली ने 2016 के आखिरी में की थी फाइट

WWE में सारा ली ने करीब एक साल तक फाइट की है। वह 2016 में एक लाइव इवेंट के दौरान हील प्रोमो देते हुए नजर आई थीं। इसके कुछ दिनों बाद ही जनवरी में सारा ली ने सिक्स-विमेंस टैग टीम मैच में अपना इन-रिंग डेब्यू किया था। उस दौरान इस शो में मैंडी रोज ने भी भाग लिया था।

सारा ली (Sarah Lee) WWE के रियलिटी सीरीज टफ इनफ (Tough Enough) के सीजन 6 की विजेता भी रही हैं। 2016 के ही आखिर में सारा ने अपनी आखिरी मैच खेला था। उस दौरान अगस्त में सारा ली ने डबल्स मुकाबला खेला था।  सारा ली (Sarah Lee) के जोड़ीदार लिव मॉर्गन थे। तब इन दोनों का मुकाबला आलिया और बिली से हुआ था।

पढ़ें :- IPL 2024 : मुंबई इंडियंस की 5वीं हार, हार्दिक पंड्या बोले-खुद को मुसीबत में डाल लिया...

सोशल मीडिया सेंसेशन भी हैं सारा ली

इस फाइट के बाद ही सारा ली (Sarah Lee) इंडीपेंडेट सर्किट में वापस लौट आई थीं। उनको WWE से रिलीज कर दिया गया था। सारा ली (Sarah Lee) दमदार रेसलर के साथ एक खूबसूरत चेहरा भी थीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपने इंट्रो के तौर पर पूर्व NXT/WWE सुपरस्टार लिख रखा था। इसके नीचे उन्होंने यह भी बताया था कि वह रियलिटी सीरीज टफ इनफ सीजन 6 की विनर भी रही हैं।

सारा ली (Sarah Lee) एक सोशल मीडिया सेंसेशन भी हैं। उनकी फोटोज और वीडियोज लगातार वायरल होते रहे हैं। बता दें कि सारा ली (Sarah Lee) पांच साल पहले पूर्व WWE सुपरस्टार वेज्ली ब्लेक (Former WWE Superstar Wesley Blake) के साथ शादी की थी। सारा ली (Sarah Lee) ने 30 दिसंबर 2017 को विवाह किया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...