HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Saket Court Firing : क्राइम ब्रांच ने आरोपी कामेश्वर सिंह को किया गिरफ्तार , वकील के ड्रेस में कोर्ट में पत्नी पर चलाई थी गोली

Saket Court Firing : क्राइम ब्रांच ने आरोपी कामेश्वर सिंह को किया गिरफ्तार , वकील के ड्रेस में कोर्ट में पत्नी पर चलाई थी गोली

दिल्ली की साकेत कोर्ट (Saket Court) में शुक्रवार को दिनदहाड़े महिला पर फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद क्राइम ब्रांच विभाग (Crime Branch Department)  ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी कामेश्वर सिंह (Kameshwar Singh) को गिरफ्तार कर लिया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली की साकेत कोर्ट (Saket Court) में शुक्रवार को दिनदहाड़े महिला पर फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद क्राइम ब्रांच विभाग (Crime Branch Department)  ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी कामेश्वर सिंह (Kameshwar Singh) को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि वकील की काली वर्दी में उसने महिला पर शुक्रवार सुबह चार राउंड की फायरिंग की थी। इसके बाद वह फरार हो गया था।

पढ़ें :- Video: दिल्ली में कॉस्टेबल को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, वीडियो देख दहल जाएगा आपका दिल

बाद में पता चला था कि आरोपी कामेश्वर सिंह (Kameshwar Singh) ने जिस महिला पर फायरिंग की थी। वह उसकी पत्नी ही है। दोनों के बीच आपसी विवाद चल रहा था। गोलीबारी की घटना में महिला समेत एक वकील को भी गोली लगी है। दोनों को पास के ही मैक्स अस्पताल (Max Hospital) में भर्ती कराया गया। जहां महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है।

इस घटना के बारे में दिल्ली पुलिस के डीसीपी चंदन चौधरी ने बताया कि जिस महिला को आरोपी ने गोली मारी है। वह वकील के ड्रेस में परिसर के अंदर आया था। घायल महिला धोखाधड़ी के मामले का शिकार है। घायल महिला का नाम एम राधा है। हमलावर ने पैसों की धोखाधड़ी के चलते घटना को अंजाम दिया। हमलावर के खिलाफ महिला ने दिसंबर में केस भी दर्ज कराया था।

CCTV में कैद हुई गोलीबारी की घटना

कोर्ट परिसर में इस पूरी गोलीबारी की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है। इसी के चलते क्राइम ब्रांच ने आरोपी को पकड़ने में कामयाब रही है। सोशल मीडिया में ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- जब आधी रात को पर्यटक बनकर ऑटो से निकलीं महिला एसीपी, रियलिटी चेक में आगरा पुलिस पास

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...