1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Salesman To Chef Meherwan Irani : मेहरवान ईरानी के ‘Chai Pani’ को मिला बेहतरीन रेस्टोरेंट का खिताब, विदेशी भी चटखारे लेकर खाते हैं

Salesman To Chef Meherwan Irani : मेहरवान ईरानी के ‘Chai Pani’ को मिला बेहतरीन रेस्टोरेंट का खिताब, विदेशी भी चटखारे लेकर खाते हैं

हुनर की खुशबू बिखर ही जाती है। हुनर ये भी सिखाती है कि जगह से ज्यादा लगन का जोर चलता है। ये कहानी एक ऐसे हुनरमंद पर मेहरबान हुई जिसका नाम भी मेहरवान ईरानी है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Salesman To Chef Meherwan Irani : हुनर की खुशबू बिखर ही जाती है। हुनर ये भी सिखाती है कि जगह से ज्यादा लगन का जोर चलता है। ये कहानी एक ऐसे हुनरमंद पर मेहरबान हुई जिसका नाम भी मेहरवान ईरानी है। मेहरवान साहब  के रेस्टोरेंट को अमेरिका का सबसे ‘बेहतरीन रेस्टोरेंट’ का खिताब ‘जेम्स बियर्ड अवार्ड्स’ मिला है। कमाल की बात ये है कि परदेश में ये खिताब पाने वाले मेहरवान भाई अमेरिका (US) में भारतीय स्ट्रीट फूड (Indian Street Food) की सुगंध बिखेर रहे है। इनके रेस्टोरेंट का नाम चाय पानी (Chai Pani) है। अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में मेहरवान का रेस्टोरेंट चाय पानी है। इस रेस्टोरेंट की इंडियन स्ट्रीट फूड भेलपूरी सबसे प्रसिद्ध है।

पढ़ें :- Israel Iran War : Air India ने तेल अवीव जाने वाली सभी उड़ानें रोकी ,  खतरे को देखते हुए लिया फैसला

उत्तरी कैरोलिना के एशविले में मेहरवान ईरानी ने 2009 में चाय पानी रेस्टोरेंट की शुरुआत की। इसके बाद 2017 में, उन्होंने स्पाइसवाला की स्थापना की। यह एक ऐसी कंपनी है जो रेस्तरां और घर के रसोइयों को ताज़ा स्वाद देती है।

शेफ मेहरवान ईरानी कहते हैं कि भारतीय फूड अब तक लोकप्रिय हुए मुट्ठी भर क्षेत्रीय व्यंजनों की तुलना में बहुत अधिक विविध, दिलचस्प, अप्रत्याशित है। उनके मुताबिक स्ट्रीट फूड की तरह भारत के सार को पकड़ने वाला कोई अन्य फूड नहीं है। इंडियन स्ट्रीट फूड, कलरफुल, वाइब्रेंट, इनोवेटिव, जॉयफुल और निश्चित रूप से स्वादिष्ट होता है। ईरानी का पसंदीदा स्ट्रीट फूड भेलपूरी है। वे कहते हैं, ‘भेलपूरी मेरे लिए प्लेट पर भारत है।’ मेहरवान का कहना है कि भारतीय फूड अब तक लोकप्रिय हुए मुट्ठी भर विदेशी व्यंजनों की तुलना में कहीं अधिक विविधता से भरे, दिलचस्प और अप्रत्याशित हैं। करीब पांच हजार भेलपूरी वो हर रोज अपने रेस्टोरेंट में खिलाते हैं। वहीं सारे विदेशी लोग भारत के पानी के बताशे को चटखारे लेकर खाते हैं।

 

पढ़ें :-  Scotland : स्कॉटलैंड में डूबने से 2 भारतीय छात्रों की मौत, दोस्तों के साथ गए थे ट्रैकिंग पर
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...