दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार (aam aadmi party government) पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर केजरीवाल सरकार के दावे सिर्फ खोखले ही हैं। केजरीवाल जी की रणनीति है-कुछ नहीं करना, केवल जिक्र करना और जिक्र का फिक्र करना। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सिर्फ टीवी पर ही बात करते हैं। दिल्ली की तरह वो पंजाब में भी राजनीति कर रहे हैं।
नई दिल्ली। दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार (aam aadmi party government) पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर केजरीवाल सरकार के दावे सिर्फ खोखले ही हैं। केजरीवाल जी की रणनीति है-कुछ नहीं करना, केवल जिक्र करना और जिक्र का फिक्र करना। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सिर्फ टीवी पर ही बात करते हैं। दिल्ली की तरह वो पंजाब में भी राजनीति कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि किसी भी भ्रष्टाचारी को उन्होंने अभी तक जेल नहीं भेजा है। प्रेसवार्ता के दौरान संबित पात्रा ने कहा कि, 8 जनवरी 2014 को एक भ्रष्टाचार विरोधी एंटी करप्शन हेल्पलाइन अरविंद केजरीवाल जी स्वयं लांच किया था। इस एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर को लेकर ये दावा किया गया था कि हजारों फोन कॉल इस नंबर पर आ रहे हैं। 5 अप्रैल 2015 को पुन: एक नव गठित हेल्प लाइन लांच किया गया।
उन्होंने कहा कि, दिल्ली में एक ऐसा माहौल बनाया गया कि मानों भ्रष्टाचार के खिलाफ बहुत बड़ी लड़ाई लड़ने की चेष्टा अरविंद केजरीवाल जी की है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि उस समय के जो ACB अधिकारी थे, उन्होंने कहा कि जितनी भी कॉल 1031 पर आए, उनका कोई भी रिकॉर्ड नहीं है।
साथ ही संबित पात्रा ने कहा कि, अरविंद केजरीवाल जी रोज प्रेस कांफ्रेंस करके कहते थे कि हम भ्रष्टाचार समाप्त कर देंगे। हेल्पलाइन नंबर से कुछ नहीं हुआ, किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। केजरीवाल जी की रणनीति है- कुछ नहीं करना, केवल जिक्र करना और जिक्र का फिक्र करना।