नई दिल्ली। Samsung Galaxy Note 10 Lite को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पहले से इस फोन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की शुरू कर चुकी है। हालांकि, इस रजिस्ट्रेशन के ज़रिए यूज़र्स इस फोन को खरीदने के लिए अपनी रुचि जता सकते हैं। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट वास्तव में कंपनी के ही फ्लैगशिप Samsung Galaxy Note 10 का कमज़ोर अवतार है।
Samsung Galaxy Note 10 Lite स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस Infinity-O Super AMOLED डिस्प्ले दी गयी है जिसका रिजॉल्यूशन (1080 x 2400 ) पिक्सल है। फोन के साथ S-Pen भी दिया गया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट और 8GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट में उतारा गया है। Galaxy Note 10 Lite को भी तीन ऑरा ग्लो, ऑरा ब्लैक और ऑरा रेड कलर ऑप्शन्स के साथ खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy Note 10 Lite price
एक पुरानी रिपोर्ट में कहा गया था कि S Pen के साथ आने वाले Samsung Galaxy Note 10 Lite के दो वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध कराए जाएंगे- 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम। इंडस्ट्री के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया था कि 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 39,900 रुपये हो सकती है। लेकिन एक पुरानी रिपोर्ट में 35,990 रुपये की शुरुआती कीमत का दावा था। भारत में गैलेक्सी नोट 10 लाइट को ऑरा ग्लो, ऑरा ब्लैक और ऑरा ब्लैक रंग में लाए जाने की उम्मीद है।