1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Samudrik Shastra Nail Marks : नाखून के ये निशान भी खोलते हैं भाग्य, जानें शुभ या अशुभ

Samudrik Shastra Nail Marks : नाखून के ये निशान भी खोलते हैं भाग्य, जानें शुभ या अशुभ

युगों, युगों से भविष्य को जानने की चाहत लोगों में रही है। ज्योतिष शास्त्र में कुंडली देखकर भविष्य बताया जाता है तो सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हाथ की रेखाएं ही नहीं बल्कि पैरों की बनावट और उंगलियों और इसपर बने निशान को देख कर भी किसी व्यक्ति के बारे में बताया जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Samudrik Shastra Nail Marks : युगों, युगों से भविष्य को जानने की चाहत लोगों में रही है। ज्योतिष शास्त्र में कुंडली देखकर भविष्य बताया जाता है तो सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हाथ की रेखाएं ही नहीं बल्कि पैरों की बनावट और उंगलियों और इसपर बने निशान को देख कर भी किसी व्यक्ति के बारे में बताया जाता है। ऐसे ही आपकी उंगली के नाखूनों से भूतकाल से लेकर आदतें और भविष्य काल का पता लगाया जा सकता है। नाखूनों पर दिखने वाले सफेद निशान भाग्य का हाल बता देते हैं।  इन निशानों से भविष्य में शुभ अशुभ घटनाओं के संकेत मिलते हैं। आइए जानते हैं नाखूनों में दिखने वाले सफेद निशानों का अर्थ और इनसे मिलने वाले संकेत।

पढ़ें :- Samudrik Shastra :  इस अंग पर तिल होना भाग्यशाली होने का लक्षण है, जानिए इसके क्या मायने  हैं

अंगूठे के नाखून : यदि आप के अंगूठे के नाखून में सफेद रंग का निशान या धब्बा है तो यह बहुत ही शुभ संकेत देता है। ऐसे लोगों के संबंध अच्छे रहते हैं। यह रिश्तों को अच्छे से निभाना जानते हैं। उनके प्रति सच्चे दिल से समर्पित रहते हैं। ऐसे लोगों के जीवन में खुशहाली आती है।

तर्जनी अंगुली : तर्जनी अंगुली के नाखून पर सफेद रंग का निशान होना बहुत शुभ बताया गया है। ऐसे लोगों को व्यापार में खूब लाभ मिलता है और ये लोग सुखी जीवन व्यतीत करते हैं।

मध्यमा अंगुली : हाथ की मध्यमा उंगली यानी बीच वाली उंगली के नाखून में सफेद रंग का निशान या धब्बा वाले व्यक्ति जीवन में खूब यात्राएं करते हैं। इस निशान से उन्हें लाभदायी फल प्राप्त होते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...