लखनऊ। अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के विधायक संगीत सोम एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने गिरफ्तार जेएनयू के स्कॉलर शरजील इमाम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शरजील इमाम जैसे देशद्रोहियों को बीच चौराहे पर गोली मार देना चाहिए।
विधायक ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में धरने पर बैठीं महिलाओं को लेकर भी विवादित बयान दिया। संगीत सोम ने कहा कि इनके पास कोई काम नहीं है, जिसके कारण वह सीएए के विरोध में धरने पर बैठीं हैं। इन विरोध प्रदर्शनों की फंडिंग के स्रोत का पता लगाने के लिए एक जांच की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि जहां तक भारत को तोड़ने की बात करने वाले शरजील इमाम जैसे पीपीएल की बात है, ऐसे पीपीएल को सार्वजनिक रूप से मार दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही संगीत सोम ने कहा, मैं दावे के साथ कहता हूं कि इनकी जिस दिन जांच होगी दिल्ली हो चाहे बरेली हो देवबंद हो चाहे लखनऊ हो, इनके खिलाफ ठीक से मुकदमे होंगे और ये सभी जेल जाएंगे।
इनको जेल भेजना भी चाहिए क्योंकि जिस तरह की अराजकता इन्होंने दिल्ली में पैदा की है इस अराजकता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। बता दें कि, संगीन सोम अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इससे पहले भी वह कई विपक्षी नेताओं को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं।