1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. संजय राउत के वकील अशोक मुंदरगी कोर्ट से कहा कि मेरे क्लाइंट की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित

संजय राउत के वकील अशोक मुंदरगी कोर्ट से कहा कि मेरे क्लाइंट की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित

शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत के वकील एडवोकेट अशोक मुंदरगी ने कोर्ट से कहा कि संजय राउत की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित है। वह दिल से जुड़ी बीमारी के मरीज हैं। उनकी सर्जरी भी हुई थी। इससे जुड़े कागजात कोर्ट के सामने पेश किए गए हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत के वकील एडवोकेट अशोक मुंदरगी ने कोर्ट से कहा कि संजय राउत की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित है। वह दिल से जुड़ी बीमारी के मरीज हैं। उनकी सर्जरी भी हुई थी। इससे जुड़े कागजात कोर्ट के सामने पेश किए गए हैं।

पढ़ें :- Breking News : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

ईडी के वकील की दलील

ईडी के वकील ने तर्क दिया कि गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व निदेशक प्रवीण राउत ने एक पैसा भी निवेश नहीं किया। उन्हें 112 करोड़ रुपये मिले। जांच से पता चलता है कि संजय और वर्षा राउत के खाते में 1.6 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे। राउत और परिवार 1.6 करोड़ रुपये के लाभार्थी थे।

ईडी के वकील एड हितेन वेनेगांवकर ने अदालत को बताया कि जांच से पता चला है कि उस पैसे (1.6 करोड़ रुपये) में से अलीबाग के किहिम बीच पर एक भूखंड खरीदा गया था। एक प्लॉट सपना पाटकर के नाम पर लिया गया था। जांच में यह भी पता चला कि प्रवीण राउत संजय राउत के फ्रंट मैन थे। ईडी के वकील ने दी दलील दी कि संजय राउत को 4 बार तलब किया गया, लेकिन वह सिर्फ एक बार एजेंसी के सामने पेश हुए। इस दौरान संजय राउत ने सबूतों और अहम गवाहों से छेड़छाड़ की कोशिश की।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...