1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Sanjay Singh बोले-दिल्ली के दंगे भाजपा ने करवाए, दंगाई हिन्दू हो या मुसलमान उस पर सख्त करे सरकार

Sanjay Singh बोले-दिल्ली के दंगे भाजपा ने करवाए, दंगाई हिन्दू हो या मुसलमान उस पर सख्त करे सरकार

राज्सभा सांसद व आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा मामले में भारतीय जनता पार्टी पर मंगलवार को बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में दंगे भाजपा ने करवाए है। उन्होंने कहा कि भाजपा गुंडों और अपराधियों की पार्टी है। हिंसा करने वालो को अपने ऑफिस में बुलाकर सम्मानित करती है। दंगाई हिन्दू हो या मुसलमान वो सिर्फ दंगाई है, उस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा का नाम बदलकर अब गुंडा लफ़ंगा पार्टी रख देना चाहिये।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। राज्सभा सांसद व आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा मामले में भारतीय जनता पार्टी पर मंगलवार को बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में दंगे भाजपा ने करवाए है। उन्होंने कहा कि भाजपा गुंडों और अपराधियों की पार्टी है। हिंसा करने वालो को अपने ऑफिस में बुलाकर सम्मानित करती है। दंगाई हिन्दू हो या मुसलमान वो सिर्फ दंगाई है, उस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा का नाम बदलकर अब गुंडा लफ़ंगा पार्टी रख देना चाहिये।

पढ़ें :- हम लोगों को गठबंधन मजबूत है, बिहार में चौंकाने वाले परिणाम आएंगे: तेजस्वी यादव

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने फोटो ट्वीट कर कहा कि जहांगीरपुरी दंगों का मुख्य आरोपी अंसार भाजपा का नेता है। उसने भाजपा की प्रत्याशी संगीता बजाज को चुनाव लड़वाने में प्रमुख भूमिका निभायी और भाजपा में सक्रिय भूमिका निभाता है। इससे ये साफ़ है कि भाजपा ने दंगे करवाए। भाजपा दिल्ली वालों से माफ़ी मांगे। भाजपा गुंडों-लफ़ंगों की पार्टी है।

पढ़ें :- जेल में बंद पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन के खिलाफ गृह मंत्रालय ने सीबीआई जांच को दी मंजूरी

जबकि दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बीते 17 अप्रैल को सनसनीखेज दावा करते हुए कहा था कि अंसार आम आदमी पार्टी का पदाधिकारी है। मीडिया से बात करते हुए आदेश गुप्ता ने कहा कि हनुमान जंयती की शोभायात्रा में हुए बवाल का मुख्य साजिशकर्ता मोहम्मद अंसार आम आदमी पार्टी का सदस्य है। इसके बहाने उन्होंने अरविंद केजरीवाल को निशाना साधा है। आदेश गुप्ता ने कहा कि एक तरफ अरविंद केजरीवाल बड़ी-बड़ी बातें करते हैं तो दूसरी तरफ उनकी पार्टी के लोग दिल्ली में दंगा फैलाते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...