1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Sapna Choudhary New Song: ‘रेल की भंबीरी’ सॉन्ग हुआ रिलीज, सपना चौधरी ने मचाया गदर

Sapna Choudhary New Song: ‘रेल की भंबीरी’ सॉन्ग हुआ रिलीज, सपना चौधरी ने मचाया गदर

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के हर एक अंदाज पर उनके फैंस जान छिड़कते हैं। सपना चौधरी भी अपने फैंस को निराश नहीं करती हैं और कुछ-न-कुछ सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस का मन बहलाती रहती हैं। वे फैंस के साथ इंटरेक्शन का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देती हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Bollywood news: सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के हर एक अंदाज पर उनके फैंस जान छिड़कते हैं। सपना चौधरी भी अपने फैंस को निराश नहीं करती हैं और कुछ-न-कुछ सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस का मन बहलाती रहती हैं। वे फैंस के साथ इंटरेक्शन का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देती हैं। वे शादी के बाद बिजी जरूर हो गई हैं, पर उन्होंने काम से मुंह नहीं मोड़ा है।

पढ़ें :- फिल्म 'द फैमिली स्टार' का ट्रेलर जारी, विजय देवरकोंडा-मृणाल ठाकुर की जोड़ी लगी बेहद चटपटी

अब उनका नया गाना ‘रेल की भंबीरी’ (Rail Ki Bhambhiri) रिलीज हो गया है, जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। सपना ने गाने की रिलीज की जानकारी खुद अपने फैंस को दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसका एक टीजर पोस्ट किया है और कैप्शन में गाने की रिलीज की जानकारी दी है।

एक्ट्रेस के तमाम फैंस पोस्ट पर कमेंट कर गाने को लेकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर अपनी अदाओं से कदर मचा दिया है। गाना रिलीज होते ही फैंस के दिलों में छा गया है। गाना रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फैंस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में सपना और उनके गाने के लिए अपना प्यार जता रहे हैं। एक फैन लिखता है, ‘आपके सभी सॉन्ग पसंद हैं. आपका बहुत बड़ा दीवाना हूं।’ एक दूसरा फैन कहता है, ‘यह गाना पसंद है। बार-बार सुन सकते हैं।’ गाना ‘रेल की भंबीरी’ यूट्यूब पर आज 9 नवंबर को करीब 8 घंटे पहले रिलीज हुआ है।

पढ़ें :- अदिति राव हैदरी की शादी की खबर निकली झूठी, 1 पोस्ट ने मचा दी सनसनी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...