1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. सरकारी नौकरी: यहां निकली कांस्टेबल के 7298 पदों पर निकली वेकेंसी, ऐसे कर सकतें हैं अप्लाई

सरकारी नौकरी: यहां निकली कांस्टेबल के 7298 पदों पर निकली वेकेंसी, ऐसे कर सकतें हैं अप्लाई

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने कांस्टेबल के पोस्ट पर भर्ती के लिए बंपर भर्तियां निकाली है। इन पोस्ट पर भर्ती के लिए 11 जनवरी 2021 से पंजीकरण प्रक्रिया आरम्भ हो गई है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 10 फरवरी 2021 तक आधिकारिक पोर्टल hssc.gov.in के जरिये ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

पढ़ें :- ओडिशा आदर्श विद्यालय संगठन ने 1342 पदों पर निकाली भर्ती, ये डिग्री वाले आज ही करें अप्लाई

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन करने की आरभिंक दिनांक- 11 जनवरी 2021
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम दिनांक- 10 फरवरी 2021
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम दिनांक- 13 फरवरी 2021
  • परीक्षा की दिनांक- 27 से 28 मार्च, 2021

पदों का विवरण

  • HSSC Constable Notification 2021 के अनुसार, इस भर्ती के तहत कुल 7298 पोस्ट पर नियुक्ति की जाएगी। जिसमें महिला तथा पुरुषों के लिए पदों की संख्या अलग-अलग तय की गई है।
  • पुरुष (कांस्टेबल, जनरल ड्यूटी)- 5500
  • महिला (कांस्टेबल, जनरल ड्यूटी)- 1100
  • महिला (कांस्टेबल, HAP-DURGA-1)- 698

शैक्षणिक योग्यता

HSSC Constable के पदों पर अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थियों को 12वीं पास होना आवश्यक है।

आयु सीमा

HSSC Constable Notification 2021 के अनुसार इस भर्ती के लिए 18 वर्ष की आयु से लेकर 25 वर्ष की आयु तक के अभ्यर्थी अप्लाई कर सकते हैं।

वेतनमान

इस भर्ती के तहत चयनित अभ्यर्थियों को 21700 प्रति माह से लेकर 69100 रुपये प्रति माह तक सैलरी मिलेगी। जो मैट्रिक्स लेवल 3 के आधार पर तय होगी।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा/कंप्यूटर आधारित परीक्षा तथा शारीरिक दक्षता के आधार पर होगा।

पढ़ें :- 23 april ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें: 
https://www.hssc.gov.in/hssccms/uploads/advt/63707-Advt.4-2020%20(1).pdf

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...