1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सत्याग्रह से ही अत्याचार, अन्याय व अहंकार का अंत होता है : राहुल गांधी

सत्याग्रह से ही अत्याचार, अन्याय व अहंकार का अंत होता है : राहुल गांधी

नए कृषि कानूनों को लेकर किसान संगठनों ने आज भारत बंद का ऐलान किया था। हालांकि, भारत बंद का असर पंजाब, हरियाणा के ही कुछ क्षेत्रों में देखने कोा मिला। वहीं, किसानों के इस फैसले का राहुल गांधी ने समर्थन दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों को लेकर किसान संगठनों ने आज भारत बंद का ऐलान किया था। हालांकि, भारत बंद का असर पंजाब, हरियाणा के ही कुछ क्षेत्रों में देखने कोा मिला। वहीं, किसानों के इस फैसले का राहुल गांधी ने समर्थन दिया है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखिए

पढ़ें :- दूसरों को डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति है...600 वकीलों की चिट्ठी पर बोले पीएम मोदी

उन्होंने शुक्रवार को कहा कि सत्याग्रह से ही अत्याचार, अन्याय और अहंकार का अंत होता है। बता दें कि, राहुल गांधी शुरूआत से ही किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं और केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों को वापस करने की मांग पर अड़े हुए हैं।

राहुल गांधी ने आज ट्वीट कर कहा है कि, भारत का इतिहास गवाह है कि सत्याग्रह से ही अत्याचार, अन्याय व अहंकार का अंत होता है। आंदोलन देशहित में हो और शांतिपूर्ण हो! बता दें कि, कई किसान संगठनों के समूह ‘संयुक्त किसान मोर्चा’ की ओर से शुक्रवार को ‘भारत बंद’ का आह्वान किया गया है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...