1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. सौरव गांगुली की अस्पताल से छुट्टी, एक महीने में दो बार बिगड़ी तबियत

सौरव गांगुली की अस्पताल से छुट्टी, एक महीने में दो बार बिगड़ी तबियत

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के वर्तमान अध्यक्ष सौरव गांगुली को अस्पताल से छुट्टी मिल गई हैं। इस महीने में उनको दूसरी बार एंजियोपलास्टि के दौर से गुजरना पड़ा है। इस म​हीने में दूसरी बार हार्ट अटैक आने पर सौरव को कोलकता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीन दिन पहले यानी गुरुवार को उनकी एंजियोपलास्टि की गई थी। उनको यहां क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती कराया गया था।

पढ़ें :- Asian Games: पारुल चौधरी के बाद अनु रानी ने जीता स्वर्ण पदक, तेजस्विन के नाम सिल्वर मेडल

27 जनवरी को सौरव की तबीयत दूसरी बार बिगड़ गई थी, जिसके बाद उनको अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनके दिल के धमनियों में दो स्टंट लगाए गए है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद डाक्टरों के सलाह के अनुसार अगले कुछ दिन उनको घर में रहना पड़ेगा और अपने स्वास्थ संबंधी दिक्कतों का ख्याल करना पड़ेगा। 2 जनवरी को सौरव ने घर के जिम में वर्कआउट करते समय सीने में दर्द की शिकायत की थी।

जिसके बाद उन्हें वुड लैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सौरव उस समय पांच दिन तक अस्पताल में भर्ती रहे थे। अस्पताल के डाक्टरों का कहना है कि गांगुली को कोई दिक्कत नहीं है, ये समस्या हर भारतीय को किसी न किसी मोड़ पर होती है।

 

पढ़ें :- India vs Netherlands Warm-Up Game: भारत और नीदरलैंड के बीच वार्म-अप मैच हो सकता है रद्द, अभी Toss भी नहीं हो पाया
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...