1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sawan 2021: सावन में वुद्धवार को भगवान गणेश जी को करें प्रसन्न, ग्रह दोष से मिलेगी मुक्ति

Sawan 2021: सावन में वुद्धवार को भगवान गणेश जी को करें प्रसन्न, ग्रह दोष से मिलेगी मुक्ति

आदिकाल से ही सवान मास का विशेष महत्व है। यह माह पूर्ण रूप से भगवान शिव को समर्पित होता है। इस माह अगर आप सच्चे मन से भगवान शिव व माता पार्वती जी की भक्ति करते हैं तो आपके जीवन से सारे कष्टों का अंत होता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sawan 2021: आदिकाल से ही सवान मास का विशेष महत्व है। यह माह पूर्ण रूप से भगवान शिव को समर्पित होता है। इस माह अगर आप सच्चे मन से भगवान शिव व माता पार्वती जी की भक्ति करते हैं तो आपके जीवन से सारे कष्टों का अंत होता है। सावन में बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की आराधना करते हैं तो भगवान भोलेनाथ आपसे जल्द ही प्रसन्न हो सकते हैं और आपके सभी कष्टो को हर लेते हैं। आईये जानते हैं कि सावन के माह में भगवान गणेश जी को प्रसन्न करने के वो कौन से उपाय हैं जिन्हे अपनाने से भगवान गणेश मनोवांछित फल देते हैं।

पढ़ें :- 29 मार्च 2024 का राशिफलः इन राशियों का रहेगा स्वास्थ्य ठीक, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

हिन्दू धर्म में भगवान गणेश जी को प्रथम पूज्य माना गया है। किसी भी शुभ कार्य करने से पहले भगवान गणेश जी को पूजा जाता है। इसलिए सावन के हर बुधवार के दिन गणेशजी को मूंग के लड्डू का भोग लगाएं और आप मूंग के लड्डुओं का भोग नहीं लगा सकते तो आप इस जगह गुड़ का भी भोग लगा सकते हैं। ये आप लगभग सात बुधवार करें भगवान गणेश आपसे निश्चित ही प्रसन्न होंगे और मनवांछित फल प्रदान करेगें। इतना ही नहीं ऐसा करने से बुध ग्रह के दोष से भी मुक्ति मिलती है।

अगर आपके परिवार में अशांति फैली हुई है तो सावन के बुधवार गणेश चालीसा और गणेश स्त्रोत का 11 बार पाठ करें। नारद पुराण में बताया गया है कि इनका पाठ करने से मानव जीवन में फैली सारी मुश्किलों का अंत होता है। वहीं अगर इसे सावन में करते हैं तो इससे विशेष फल की प्राप्ति होती है।

अगर आप भी आर्थिक रूप से कमजोर हैं तो सावन के बुधवार के दिन एक साफ कपड़ा या रूमाल लें इसमें पांच मुट्ठी साबुत हरी मूंग बांधकर पोटली की तरह बना लें और उसे सूर्योदय से पहले या सूर्यास्त के बाद बहते जल में गणेश मंत्र का जप करते हुए प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से जीवन में आर्थिक समस्या का अंत होता है।

पढ़ें :- Good Friday 2024 : इस दिन मनाया जाएगा गुड फ्राइडे , जानें इतिहास और महत्व
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...