1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. सावन 2021: इस फूल में छिपा है आपकी मनोकामना पूर्ण होने का राज, महादेव के ​मस्तक पर चढ़ाएं

सावन 2021: इस फूल में छिपा है आपकी मनोकामना पूर्ण होने का राज, महादेव के ​मस्तक पर चढ़ाएं

सावन मास भगवान भेलेनाथ का सबसे प्रिय महीना है। भोले भाले और सरलता के प्रतीक भगवान शिव को जो भी सच्चे मन से पूजता है बाबा उसकी मन की मुराद पूराद करतें है।  ऐसा माना जाता है कि जो भक्त सच्चे मन से शिवलिंग पर जल चढ़ा दे तो भोलेनाथ उसी से प्रसन्न हो जाते हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

सावन 2021: सावन मास भगवान भेलेनाथ का सबसे प्रिय महीना है। भोले भाले और सरलता के प्रतीक भगवान शिव को जो भी सच्चे मन से पूजता है बाबा उसकी मन की मुराद पूराद करतें है।  ऐसा माना जाता है कि जो भक्त सच्चे मन से शिवलिंग पर जल चढ़ा दे तो भोलेनाथ उसी से प्रसन्न हो जाते हैं। सावन के महीने में भगवान शिव से मनवांछित फल पाने की कामना पाने के इच्छुक जातक कुछ विशेष फूल अर्पित कर सकते हैं। जानते हैं श्रावण मास में भगवान शिव को कौन -कौन से पुष्प अर्पित किये जा सकते हैं।

पढ़ें :- Hanuman Janmotsav 2024 : हनुमान जयंती पर बन रहा है अद्भुत शुभ योग , जानें उपाय और मुहूर्त

हरसिंगार
सावन के महीने में जो भक्त भोलेनाथ को हरसिंगार के पुष्प चढ़ाता है उसे सुख संपत्ति की प्राप्ति होती है। जीवन में चल रही बाधा से मुक्ति मिलती है। इसके फूल बहुत ही मनमोहक और आकर्षक होते हैं। हरसिंगार के फूल को केवल पूजा-पाठ के लिए इस्तेमाल करते हैं।

दूर्वा

दूर्वा भगवान गणेश को बहुत प्रिय है। मगर सावन मास में महादेव को दूर्वा चढ़ाई जाती है और इसके परिणामस्वरूप जातक को निरोगी काया और लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलता है। गणेशजी को दूर्वा बहुत पसंद है। गणेश चतुर्थी पूजा के समय इसका इस्तेमाल जरूर किया जाता है।

बेला और चमेली

पढ़ें :- 19 अप्रैल 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को आज मिल सकता है भाग्य का साथ, पढ़ें आपका कैसा रहेगा दिन

यदि कोई जातक विवाह से जुड़ी कोई परेशानी झेल रहा है तो उसे श्रावण मास में बेला और चमेली जैसे खुशबूदार फूलों का अर्पण करना चाहिए। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानी से राहत के साथ जातक को वाहन प्राप्ति का आशीर्वाद भी मिलता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...