1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. सावन सोमवार 2021: सावन का पहला सोमवार है आज, भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम

सावन सोमवार 2021: सावन का पहला सोमवार है आज, भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम

सवान के सोमवार का विशेष महत्व होता है। क्योंकि सोमवार का दिन चन्द्र देवता का दिन होता है। और चन्द्रमा के ईष्ट भगवान शिव हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sawan 2021: सवान के सोमवार का विशेष महत्व होता है।आज सावन का पहला सोमवार है। क्योंकि सोमवार का दिन चन्द्र देवता का दिन होता है। और चन्द्रमा के ईष्ट भगवान शिव हैं। सावन के सोमवार को सभी भक्त भगवान शिव की विधि विधान से पूजा करते हैं। सावन के सोमवार को विवाह से जुड़ी परेशानियों को दूर करने और वैवाहिक जीवन के लिए बेहद खास माना जाता है। अगर कुंडली में विवाह का योग न हो या विवाह होने में दिक्कतें आ रही हों तो सावन के सोमवार पर पूजा करनी चाहिए। अगर कुंडली में आयु या स्वास्थ्य बाधा हो या मानसिक स्थितियों की समस्या हो तब भी सावन के सोमवार की पूजा उत्तम होती है।आज के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए ऐसा क्या करें कि जीवन से जुड़ी परेशानियों का हल मिल जाय। आईये जानते हैं कुछ प्रलित उपाय जो सावन के सोमवार को किया जाता है।

पढ़ें :- Papamochani Ekadashi 2024 : पापमोचनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की षोडशोपचार विधि से करें पूजा, जाने तिथि और शुभ मुहूर्त

सावन में भोले नाथ की भक्त बेल पत्र,ऋतु पुष्प, गंगा जल , शहद ,धतूरा, भांग, गन्ना, बेर और शक्ति के अनुसार उनके भोग प्रसाद से प्रतिदिन महादेव की पूजा अर्चना करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करने पर भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम

सावन के सोमवार के दिन प्रात:काल ब्रम्हमुहूर्त में जग जाना चाहिए।
स्नान के उपरान्त स्वच्छ वस्त्र धारण करना चाहिए।
एक थाली में पूजन सामाग्री एकत्र करके भगवान भोले नाथ की पूजा के लिए तैयार होना चाहिए।
​​भगवान शिव प्रसन्न करने के लिए उनके पूजा की विधि की एक पुस्तक भी साथ में रखना आवश्यक है।
भगवान भोलेनाथ के मंत्र,स्तुति,जप, की पुस्तकें भी साथ रखें तो अच्छाा होगा।
घर में पूजा स्थल पर या शिवालय में जा कर भोले नाथ की पूजा करने से जीवन से जुड़ी परेशानियों का हल मिल जाता है।

पढ़ें :- 29 मार्च 2024 का राशिफलः इन राशियों का रहेगा स्वास्थ्य ठीक, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...