1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sawan Durga Ashtami 2022 : सावन दुर्गाष्‍टमी पर बन रहा है ये ‘महासंयोग’ , करें ये उपाय बरसेगी मां लक्ष्‍मी की कृपा

Sawan Durga Ashtami 2022 : सावन दुर्गाष्‍टमी पर बन रहा है ये ‘महासंयोग’ , करें ये उपाय बरसेगी मां लक्ष्‍मी की कृपा

Durga Ashtami 2022 :  सावन महीने में कई खास व्रत-त्‍योहार पड़ते हैं। इस बार सावन महीने की दुर्गाष्‍टमी शुक्रवार के दिन पड़ रही है, जो बेहद शुभ मानी जाती है। हर महीने के शुक्‍ल पक्ष को मासिक दुर्गाष्‍टमी पड़ती है। सावन महीने में पड़ने वाली दुर्गाष्‍टमी ये 'महासंयोग' बन रहा है। इस साल सावन महीने की दुर्गाष्‍टमी कल यानी कि 5 अगस्‍त 2022, शुक्रवार को पड़ रही है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Durga Ashtami 2022 :  सावन महीने में कई खास व्रत-त्‍योहार पड़ते हैं। इस बार सावन महीने की दुर्गाष्‍टमी शुक्रवार के दिन पड़ रही है, जो बेहद शुभ मानी जाती है। हर महीने के शुक्‍ल पक्ष को मासिक दुर्गाष्‍टमी पड़ती है। सावन महीने में पड़ने वाली दुर्गाष्‍टमी ये ‘महासंयोग’ बन रहा है। इस साल सावन महीने की दुर्गाष्‍टमी कल यानी कि 5 अगस्‍त 2022, शुक्रवार को पड़ रही है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्‍मी को समर्पित है और मां दुर्गा को उन्‍हीं का रूप माना जाता है। इस दिन सच्‍चे मन से रखा गया व्रत देवी मां की अपार कृपा दिलाता है। इसके साथ ही सावन की दुर्गाष्‍टमी रखने से भोलेनाथ भी खुश होते हैं।

पढ़ें :- Ashunya Shayan Vrat 2023 : पुरुष धर्मपत्नी के लिए के लिए रखते हैं अशून्य द्वितीया का व्रत , बना रहता है सात जन्मों तक साथ

सावन दुर्गाष्‍टमी पर कर लें ये काम
यदि मां लक्ष्‍मी की कृपा पाने चाहते हैं तो शुक्रवार का दिन बहुत ही अच्‍छा है। इस दिन किए गए उपाय बहुत पैसा और सुख दिलाएंगे।

– शुक्रवार को पड़ रही सावन दुर्गाष्टमी के दिन 9 कन्‍याओं को भोजन कराएं। यदि ऐसा संभव न हो तो उन्‍हें दूध से बनी मिठाई, कोई भेंट दें। इससे मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होंगी।

– कम से कम एक कन्‍या को भोजन करवाकर उसे लाल चुनरी भेंट करना भ्‍भी कारगर उपाय है।

– सावन दुर्गाष्‍टमी के दिन एक पान के पत्‍ते पर गुलाब की 7 पंखुड़ी रखकर मां दुर्गा को अर्पित करें। इससे नौकरी में उन्‍नति मिलेगी और आय बढ़ेगी।

पढ़ें :- Margashirsha 2023 : 28 नवंबर से होगी मार्गशीर्ष माह की शुरुआत, विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए

– दुर्गाष्‍टमी के दिन देवी मां के मंदिर में केसर मिश्रित खीर, लाल चुनरी, मखाने का भोग लगाना। श्रृंगार का सामान भेंट करना जीवन में सुख-समृद्धि लाएगा।

– सावन दुर्गाष्‍टमी के दिन शिव-पार्वती की पूजा करें। ऐसा करने से भोलेनाथ और माता पार्वती भी प्रसन्‍न होंगे।

– सावन दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा करें। इससे घर में धन-धान्‍य भी बढ़ेगा और मनोकामनाएं भी पूरी होंगी।

– इस दिन चींटियों को आटा-शक्‍कर खिलाएं।

पढ़ें :- 28 नवंबर 2023 का राशिफल : हनुमानजी की कृपा से बढ़ेगा व्यापार, जानिए किन लोगों को होगा धनलाभ
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...