1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sawan  First Somvar 2022: सावन के पहले सोमवार पर बन रहे हैं ये शुभ योग, महादेव की पूजा से मिलेगा आशीर्वाद

Sawan  First Somvar 2022: सावन के पहले सोमवार पर बन रहे हैं ये शुभ योग, महादेव की पूजा से मिलेगा आशीर्वाद

सावन के महीने में सोमवार को उपवास करना बहुत शुभ माना जाता है। 18 जुलाई यानी आज सावन का पहला सोमवार है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sawan First Somvar 2022 :सावन के महीने में सोमवार को उपवास करना बहुत शुभ माना जाता है। 18 जुलाई यानी आज सावन का पहला सोमवार है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। श्रावण मास में सोमवार का व्रत रखने से इच्छित फल की प्राप्ति होती है। इस माह में श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा-अर्चना में ओम नम: शिवाय का जाप तथा पंचामृत अभिषेक करते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार के अनुसार आज सावन के पहले सोमवार के दिन विशेष् फलदयी योग बन रहे है। पौराणिक मान्यता है कि इन शुभ संयोग में भगवान भेलेनाथ की पूजा अर्चना करने से मनोकामना की पूर्ती होती है। भगवान शिव को बेलपत्र बहुत प्रिय है। आज ​के दिन 11 या 21 बेलपत्र पर चंदन से ओम् नमः शिवाय लिखें। साथ ही ‘त्रिदलं त्रिगुणाकारं त्रिनेत्रं च त्रियायुधम्, त्रिजन्मपाप संहारं एक बिल्वं शिवार्पणम्’ इस मंत्र के शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करें।

पढ़ें :- Rang Panchami 2024 :  रंग पंचमी पर श्री कृष्ण और राधा रानी को लगाएं गुलाल , वायुमंडल में उड़ाये रंग

रवि योग- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन के पहले सोमवार पर आज रवि योग बन रहा है। इस योग में शिव जी की पूजा अत्यंत शुभ फलदायी मानी गई है।

शोभन योग- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन के पहले सोमवार पर आज शोभन योग का शुभ संयोग बन रहा है। इसे सावन सोमवार का दुर्लभ संयोग माना जा रहा है।

मौना पंचमी योग- सावन के पहले सोमवार पर आज मौना पंचमी का भी शुभ संयोग बन रहा है।

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2024 : चैत्र नवरात्रि व्रत में इन बातों पर रखें ध्यान , माता-रानी को करें प्रसन्न
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...