1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sawan Mein Daan : सावन में करें इन वस्तुओं का दान, जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगता है

Sawan Mein Daan : सावन में करें इन वस्तुओं का दान, जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगता है

सावन का महीना अति पुनीत है। भगवान शिव को समर्पित इस माह में जप ,तप, अनुष्ठान , और दान का बहुत महत्व है। भगवान भोेलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए इस माह में  उनकी सेवा पूजा के साथ ही दीन दुखियों में दान का बहुत महत्व है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sawan Mein Daan :  सावन का महीना अति पुनीत है। भगवान शिव को समर्पित इस माह में जप ,तप, अनुष्ठान , और दान का बहुत महत्व है। भगवान भोेलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए इस माह में  उनकी सेवा पूजा के साथ ही दीन दुखियों में दान का बहुत महत्व है। पौराणिक ग्रंथों में बताया गया है कि सावन मास में दान करने से भगवान शिव की असीम कृपा मिलती है। इस मास में कुछ वस्तुओं के दान से भागय साथ् देने लगता है। आइये जानते है कि सावन मास में किन वस्तुओं का दान करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगता है।

पढ़ें :- Venus Transit in Aries 2024:  शुक्र देव का मेष राशि में गोचर, जानें राशियों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है

रुद्राक्ष का दानः  रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव की आंसुओं से हुई ह। सावन में रुद्राक्ष दान करने से जाने. अनजाने हुए पापों से छुटकारा मिलता है।् ज्योतिष से सलाह लेकर ही दान करें कि आपको कितने मुखी रुद्राक्ष दान करना चाहिए।

घी का दानः घी को बहुत पवित्र माना गया है सावन में में घी का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर सावन में आप घी का दान करते है। तो आपको बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। यदि लंबे समय से कोई बीमारी परेशान कर रही है घी का दान विशेष फलदायी होगा।

काले तिल का दान: सावन में काले तिल का दान करने से दुष्ट ग्रह राहु.केतु और शनि के अनिष्ट प्रभावों से बचा जा सकता है। खासतौर से शनि की साढ़े साती , ढैय्या से परेशान लोग शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करें। साथ ही गरीबों को काले तिल का दान करें। इससे आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है।

पढ़ें :- Vastu Tips : घर से बाहर निकाल दें ये चीजें, घर में बढ़ेगी सुख समृद्धि
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...