उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी है। भीषण ठंड के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त है। भीषण ठंड के बीच स्कूलों की छूट्टियों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। राजधानी लखनऊ में एक से 8वीं तक के सभी स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद रखने का फैसला किया गया है।
School Closed: उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी है। भीषण ठंड के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त है। भीषण ठंड के बीच स्कूलों की छूट्टियों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। राजधानी लखनऊ में एक से 8वीं तक के सभी स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद रखने का फैसला किया गया है। बता दें कि, लखनऊ शिक्षा विभाग की तरफ से ये आदेश जारी किया गया है। बता दें कि, शीतलहर के कारण प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्कूलों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। दरअसल, बीते दिनों से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।