1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. देखें किस अभिनेता के रुप में सोशल मीडिया पर नजर आये रवींद्र जडेजा, बोल रहे डॉयलाग

देखें किस अभिनेता के रुप में सोशल मीडिया पर नजर आये रवींद्र जडेजा, बोल रहे डॉयलाग

भारतीय टीम के आलराउंडर रवींद्र जडेजा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। अपने स्टाइल और लुक से अक्सर चर्चा में रहने वाले जडेजा करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। लेकिन उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो अपने नहीं बल्कि एक एक्टर के रुप में नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं वो डॉयलाग भी बोलते नजर आ रहे हैं।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय टीम के आलराउंडर रवींद्र जडेजा(Ravindra Jadeja) सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। अपने स्टाइल और लुक से अक्सर चर्चा में रहने वाले जडेजा करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। लेकिन उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो अपने नहीं बल्कि एक एक्टर के रुप में नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं वो डॉयलाग भी बोलते नजर आ रहे हैं। बड़े बाल और डाढ़ी के साथ जडेजा अलग ही लग रहे हैं। बता दें कि हाल ही में साउथ फिल्मों की ब्लॉकबस्टर मूवी पुष्पा रिलीज(Pushpa Movie) हुई है। जिसमे मुख्य किरदार में सुपर स्टार अल्लू अर्जुन और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना नजर आ रही हैं।

पढ़ें :- आज RCB के लिए Do-or-Die का मुकाबला; जानिए SRH के खिलाफ कैसा रहा है Head to Head रिकॉर्ड

इस फिल्म से प्रेरित जडेजा अपने वीडियो में अल्लू अर्जुन को फॉलो करते नजर आ रहे हैं। इस ब्लॉकबस्टर(Blockbuster) फिल्म की रिकॉर्ड तोड़ कमाई हो रही है। फिल्म न केवल आम आदमी को बल्कि क्रिकेटरों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। पुष्पा मूवी 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहले दिन फिल्म ने थोड़ी धीमी ओपनिंग की, लेकिन बाद में फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली। पुष्पा द राइज के हिंदी में रिलीज होने से दर्शक काफी खुश हैं। हिंदी भाषी दर्शकों से फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स(Response) मिल रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...