1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. देखें किस महिला खिलाड़ी ने युवराज को उनके जन्मदिन पर कहा ‘मोटू’

देखें किस महिला खिलाड़ी ने युवराज को उनके जन्मदिन पर कहा ‘मोटू’

दुनिया के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर रहे युवराज का जन्म 12 दिसंबर 1981 को हुआ था और आज वह 40 साल के हो चुके हैं। युवराज का आज जन्मदिवस है। युवराज के जन्मदिन पर दुनियाभर से उन्हें बर्थडे की बधाई मिल रही है। वहीं, भारतीय टेनिस की दिग्गज खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने भी युवराज को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। सानिया ने हालांकि इस दौरान जमकर टांग खिंचाई की।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर रहे युवराज का जन्म 12 दिसंबर 1981 को हुआ था और आज वह 40 साल के हो चुके हैं। युवराज का आज जन्मदिवस है। युवराज के जन्मदिन पर दुनियाभर से उन्हें बर्थडे की बधाई मिल रही है। वहीं, भारतीय टेनिस की दिग्गज खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने भी युवराज को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। सानिया ने हालांकि इस दौरान जमकर टांग खिंचाई की।

पढ़ें :- Suryakumar Yadav : मुंबई इंडियंस के लिए राहत की खबर नहीं, सूर्या की वापसी में लग सकता है और अधिक समय

सानिया ने अपने इंस्टास्टोरी पर टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर और सिक्सर किंग युवराज के साथ एक अपनी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में सानिया की गोद में उनका बेटा इजहान भी है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में मजेदार बातें भी लिखी है। पाकिस्तानी ऑलराउंडर शोएब मलिक की पत्नी सानिया ने युवी को बर्थडे विश करते हुए ​कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मोटू, 18 सालों की दोस्ती और अभी भी मेरे चेहरे पर वही कन्फ्यूज्ड एक्सप्रेशन है जब आप बात करते हैं। ​आप का यह दिन शानदार हो।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...