मुंबई की इस जीत के बाद भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें उन्होंने बतााय कि मुंबई ने कोलकाता को कैसे हराया? वीडियो में आप देख सकते हैं कि अंडरटेकर ताबूत में लेटे हुए हैं।
नई दिल्ली: बीती रात खेले गए मैच में मुंबई इंडियन्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा दिया। इस पर वीरेंद्र सहवाग ने अंडरटेकर का एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि मुंबई ने कोलकाता को कैसे हराया? यह वीडियो सहवाग द्वारा शेयर किए जाने के बाद तेजी से वायरल होने लगा।
मुंबई की इस जीत के बाद भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें उन्होंने बतााय कि मुंबई ने कोलकाता को कैसे हराया? वीडियो में आप देख सकते हैं कि अंडरटेकर ताबूत में लेटे हुए हैं।
वहीं जैसे ही रैंडी ऑर्टन उनके करीब आते हैं वह रैंडी ऑर्टन की गर्दन पकड़ लेते हैं। इस दौरान रैंडी ऑर्टन, अंडरटेकर से अपनी गर्दन को छुड़ाने की लाख कोशिश करते हैं पर अंडरटेकर उनकी गर्दन नहीं छोड़ते।
View this post on Instagram
पढ़ें :- Adani Row : अडाणी मामले में Virender Sehwag को दिखी साजिश, बोले-गोरों से इंडिया की तरक्की नहीं होती बर्दाश्त
अंत में अंडरटेकर, रैंडी ऑर्टन को उठा कर ताबूत में फेक देते हैं। आखिरी 5 ओवर में कोलकाता के साथ भी यही हुआ। वी़डियो काफी मजेदार है। इस वीडियो को शेयर करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने लिखा – “मुंबई इंडियन्स, केकेआर से अंतिम पांच ओवर में” वीरेंद्र सहवाग द्वारा शेयर किये जाने के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वयारल हो रहा है। अब तक इस वीडियो को 10 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।