1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री साइमन मरांडी का कोलकाता में निधन

झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री साइमन मरांडी का कोलकाता में निधन

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री साइमन मरांडी का निधन हो गया। कोलकाता के निजी चिकित्सालय में उन्होंने आखिरी सांस ली। वे 74 वर्ष के थे।

By अनूप कुमार 
Updated Date

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री साइमन मरांडी का निधन हो गया। कोलकाता के निजी चिकित्सालय में उन्होंने आखिरी सांस ली। वे 74 वर्ष के थे। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार की देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। वे पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा विधानसभा से विधायक रहे थे और मंत्री पद को भी सुशोभित किया था। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता समेत अन्य ने उनके निधन पर शोक जताया है।

पढ़ें :- Supreme Court : VVPAT मामले में 'सुप्रीम' सुनवाई, कोर्ट ने कहा- चुनावी प्रक्रिया में शुचिता होनी चाहिए

बता दें, झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष साइमन मरांडी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कोलकाता के आरएन टैगोर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी। सोमवार की देर रात अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली।

लिट्टीपाड़ा विधानसभा से साइमन मरांडी पांच बार विधायक रहे। 1977, 1980, 1985, 2009 एवं 2017 में विधायक रहे। 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट से चुनाव लड़े थे और हार का सामना करना पड़ा था. साइमन मरांडी झामुमो के टिकट पर राजमहल सीट से 1989 और 1991 में सांसद भी रह चुके हैं. इतना ही नहीं, हेमंत सोरेन की सरकार में वर्ष 2013 में मंत्री भी थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...