1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में दंगा किया तो सात पीढ़ियों को करनी पड़ेगी भरपाई, सीएम योगी ने दी चेतावनी

यूपी में दंगा किया तो सात पीढ़ियों को करनी पड़ेगी भरपाई, सीएम योगी ने दी चेतावनी

यूपी चुनाव 2022 (UP Election 2022) से पहले भारतीय जनता पार्टी  (BJP) पूरी तरह से सक्रिय हो गयी है। यूपी (UP) की भाजपा सरकार (BJP government) अपनी उपलब्धियां गिना रही है। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने लखनऊ में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। यूपी चुनाव 2022 (UP Election 2022) से पहले भारतीय जनता पार्टी  (BJP) पूरी तरह से सक्रिय हो गयी है। यूपी (UP) की भाजपा सरकार (BJP government) अपनी उपलब्धियां गिना रही है। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने लखनऊ में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

पढ़ें :- हम लोगों को गठबंधन मजबूत है, बिहार में चौंकाने वाले परिणाम आएंगे: तेजस्वी यादव

उन्होंने कहा कि हमारी चाढ़े चाल साल की सरकार में एक भी दंगे नहीं हुए लेकिन पहले की सरकारें दंगाइयों को संरक्षण देती थीं, जिसके कारण प्रदेश में दंगे होते थे। दंगों से प्रदेश की जनता प्रताड़ित थी, झूठे मुकदमे दर्ज होते थे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में जो मूर्ति नहीं बनाता था, उसकी मूर्ति नहीं बिकती थी, जो दिया बनाता था उसके दिए तोड़ दिए जाते थे।

उसके बाद पर्व-त्यौहार को अंधेरे में धकेल दिया जाता था लेकिन आपने विगत साढ़े चार वर्षों में देखा होगा कि उत्तर प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। मुख्यमंत्री (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार बनने के बाद पहले यही ये संदेश ​दे दिया गया कि अगर दंगा करोगे तो अगली सात पीढ़ियों को इसकी भरपाई करनी पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश (UP) में दंगे नहीं होते हैं। यहां पर पर्व-त्यौहार खुशी से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि  प्रदेश में 2017 के पहले जिन लोगों का शासन था वो भी सबके विकास की बात करते थे पर विकास सिर्फ उनके परिवार का ही हुआ। उन्हें स्वयं और स्वयं के परिवार के अलावा समाज और राष्ट्र के बारे में कोई चिंता थी ही नहीं। यही कारण रहा कि प्रदेश पिछड़ता गया।

पढ़ें :- जेल में बंद पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन के खिलाफ गृह मंत्रालय ने सीबीआई जांच को दी मंजूरी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...