1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. राजभवन का घेराव करने जा रहे कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू समेत कई नेता हिरासत में

राजभवन का घेराव करने जा रहे कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू समेत कई नेता हिरासत में

By आराधना शर्मा 
Updated Date

लखनऊ: कृषि कानून के मामले में राजभवन का घेराव करने जा रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, एमएलसी दीपक सिंह, दिलप्रीत समेत कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेजा है।

पढ़ें :- Padma Award 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 106 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से किया सम्मानित , कुमार मंगलम बिड़ला को पद्मभूषण

कांग्रेस पार्टी आज एक बार फिर देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस की ओर से किसान अधिकार दिवस मनाया जा रहा है, जिसके तहत सड़क कांग्रेस कार्यकर्ता आज जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को राजभवन का घेराव करने जा रहे प्रदेश अध्यक्ष लल्लू समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई है।

उल्लेखनीय है कि किसान कानून के विरोध में कांग्रेस आज किसान अधिकार मार्च पूरे देश में निकाल रही है। कांग्रेस कृषि कानून और बढ़ते तेल के दाम को लेकर राजभवन का घेराव करना जा रही थी, लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते उनके सारे मंसूबे विफल रहे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर योगी सरकार डरी हुई और पुलिस को आगे करके जनता की आवाज को दबाना चाहती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...