1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shadi Shubh Muhurat 2022 : नए साल में खूब बजेंगी शहनाइयां, यहां देखें पूरी लिस्ट

Shadi Shubh Muhurat 2022 : नए साल में खूब बजेंगी शहनाइयां, यहां देखें पूरी लिस्ट

Shadi Shubh Muhurat 2022: आने वाले नए साल 2022 में शादियों के शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat)  की भरमार है। पिछले दो सालों से कोरोना महामारी (Corona Pandemic) की वजह से शादियों का सीजन फीका चल रहा था, लेकिन अब कुछ राहत मिलते ही फिर से बैंड-बाजा और बारात का शोर सुनाई देने लगा है। पिछले साल की तुलना में नए वर्ष 2022 में शादियों के शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat)  की भरमार है। जनवरी से लेकर दिसंबर तक खूब शहनाइयां बजेंगी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पढ़ें :- Chaitra Purnima 2024 : चैत्र पूर्णिमा का व्रत इस दिन रखा जाएगा , जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

साल 2022 के 3 महीनों में नहीं होगी शादी। नए साल 2022 में तीन महीने अगस्‍त, सितंबर और अक्‍टूबर में चातुर्मास के कारण एक भी विवाह मुहूर्त (Vivah Muhurat 2022) नहीं रहेगा। इसके अलावा पूरे साल शादियों के शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat)  की झड़ी लगी हुई है।

शादी के शुभ मुहूर्त (Shadi Shubh Muhurat 2022) की देखें पूरी लिस्ट

जनवरी 2022 : इस माह में 22, 23, 24 और 25 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा।

पढ़ें :- Pitru Paksha 2024 : जानें कब से शुरू होगा पितृ पक्ष , पितरों की आत्मा की शांति के लिए  विशेष है

फरवरी 2022: फरवरी में 5, 6, 7, 9, 10, 11, 12, 18, 19, 20 और 22 तारीख के शुभ मुहूर्त हैं।

मार्च 2022: मार्च में केवल 2 शुभ मुहूर्त हैं। इस महीने की 4 और 9 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा।

अप्रैल 2022: इस माह में 14, 15, 16, 17, 19, 20, 21, 22, 23, 24 और 27 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा।

मई 2022: मई में अक्षय तृतीया 2 और 3 के अलावा 9, 10, 11, 12, 15, 17, 18, 19, 20, 21, 26, 27 और 31 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा।

जून 2022: जून में शादी 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 13, 17, 23 और 24 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा।

पढ़ें :- Hanuman Janmotsav 2024 : हनुमान जयंती पर बन रहा है अद्भुत शुभ योग , जानें उपाय और मुहूर्त

जुलाई 2022: जुलाई में 4, 6, 7, 8 और 9 तारीख को शुभ मुहूर्त है।

नवंबर 2022: इस माह में 25, 26, 28 और 29 तारीख को शादी के शुभ मुहूर्त हैं।

दिसंबर 2022: साल के अंतिम महीने में 1, 2, 4, 7, 8, 9 और 14 तारीख को शुभ मुहूर्त रहेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...