
मुंबई। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन 16 नवंबर को 6 साल की हो गई। हालांकि बर्थड़े पार्टी उसके दो दिन बाद यानि 18 को रखा गया जिसमें बॉलीवुड के मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। इस पार्टी में स्टार अपने किड के साथ मस्ती के मूड में दिखें जैसे शाहरुख खान और उनके बेटे अबराम खान ने जम कर मस्ती की।
Shah Rukh Khan Abram Khan Aaradhya Bachchan Birthday Party :
इस पार्टी में शाहरुख के अलावा आमिर खान अपने बेटे आजाद के साथ, शिल्पा शेट्टी और फराह खान भी आए थे। शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शाहरुख खान अपने बेटे अबराम के साथ झूले पर नजर आ रहे हैं। इस झूले पर अभिषेक बच्चन भी हैं।
पार्टी में आराध्या बच्चन पिंक कलर की ड्रेस में नजर आईं, जबकि ऐश्वर्या ने क्रीम रंग की गाउन पहन रखी थी।
शिल्पा ने एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो, उनकी मम्मी, उनका बेटा, ऐश्वर्या और उनकी मम्मी और आराध्या नजर आ रहे हैं।