1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Kartik Aaryan Holi: यूएस में कार्तिक आर्यन ने मनाई होली, कहा- परदेस में देश वाली फीलिंग

Kartik Aaryan Holi: यूएस में कार्तिक आर्यन ने मनाई होली, कहा- परदेस में देश वाली फीलिंग

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Karthik Aryan) भले ही इस समय लड़कियों के क्रश बन गए हैं लेकिन उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'शहजादा' उन फीमेल फैंस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई है। 'शहजादा' मूवी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हो गई है। हालांकि कार्तिक आर्यन (Karthik Aryan) का चार्म पूरी तरह से बना हुआ है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Kartik Aaryan Holi: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) भले ही इस समय लड़कियों के क्रश बन गए हैं लेकिन उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘शहजादा’ उन फीमेल फैंस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई है। ‘शहजादा’ (Shahajaada) मूवी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हो गई है। हालांकि कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) का चार्म पूरी तरह से बना हुआ है।

पढ़ें :- Satyaprem Ke Katha: लीक हुआ कार्तिक और कियारा का वेडिंग वीडियो

हाल ही में वह अमेरिका के डलास में नजर आए थे जहां उन्होंने अपने फैंस के साथ जमकर होली खेली और खूब डांस भी किया। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने हाल ही में यूएस के डलास, में दमदार तरीके से होली उत्सव का जश्न मनाया।

उनके इस जश्न को देखने के बाद कई लोगों का मानना है कि किसी भारतीय एक्टर के लिए अमेरिका में होली जैसे उत्सव में शामिल होना एक बहुत ही बड़ी बात है। कार्तिक आर्य (Kartik Aaryan) ने इस सेलिब्रेशन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्तिक आर्यन (Karthik Aryan) अपने फैंस की भारी भीड़ से घिरे हुए हैं। कार्तिक आर्यन अपनी कार की छत पर खड़े होकर इस जश्न का धूम मचाते नजर आ रहे थे। वह अपनी सुपरहिट फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ के टाइटल ट्रैक पर थिरकते नजर आ रहे थे और उन्होंने इस गाने पर अपना हुक स्टैप भी किया।

उन्होंने अपने फैंस का हाथ हिलाकर और हाथ जोड़कर अभिवादन भी किया। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने इस वीडियो को शोयर करते हुए कैप्शन में लिखा- परदेस में अपने देश वाली फीलिंग। यूएस में पहली बार। बस अवास्तविक। अविश्वसनीय। डलास को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद। ये होली हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी।

कार्तिक आर्यन के फैन पेज ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- डलास के 8000 प्रशंसकों के साथ प्री होली फेस्टिवल का जश्न मनाते हुए लाखों दिलों का शहजादा। वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- आप पर गर्व करते हैं, लोग उनसे प्यार करते हैं, मेरी तरफ से बहुत सारा प्यार और सम्मान। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- अब डलास वालों का दिल चुरा लिया हो तो हमारे साथ होली खेलने आ जाओ वापिस।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...