1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Winter Shakarakanad : सर्दियों में खाएं पौष्टिक शकरकंद, वेट लॉस में होता है चमत्कारी

Winter Shakarakanad : सर्दियों में खाएं पौष्टिक शकरकंद, वेट लॉस में होता है चमत्कारी

शकरकंद खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, स्वास्थ्य के लिए भी उतना ही फायदेमंद होता है।अधिकतर व्रत उपवास के समय शकरकंद को उबालकर खाया जाता है क्योंकि ये एनर्जी या ऊर्जा का स्रोत होता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Winter Shakarakanad: शकरकंद खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, स्वास्थ्य के लिए भी उतना ही फायदेमंद होता है।अधिकतर व्रत उपवास के समय शकरकंद को उबालकर खाया जाता है क्योंकि ये एनर्जी या ऊर्जा का स्रोत होता है। शकरकंद मीठा होने के बावजूद डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद  होता है।देश के लगभग सभी हिस्सोंं में पाए जाने वाले शकरकंद को कुछ क्षेत्रों में लोग शकरकंदी के नाम से भी जानते हैं और इसे खाने का तरीका भी अलग-अलग है। शकरकंद का हलवा ,भुना हुआ शकरकंद, कुरकुरा बेक्ड शकरकंद, गुजराती सांभरिया शाक ,गुजराती भरवां सब्जी ,मिक्स वेजिटेबल सांभरिया लोगों में बहुत लोकप्रिय है।

पढ़ें :- Aam Panna Recipe: गर्मी में लू और डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए बस एक ड्रिंक है काफी, आसान तरीके से घर में बनाये आम पन्ना

शकरकंद के प्रकार तीन तरह के होते हैं।

गुलाबी शकरकंद
लाल शकरकंद
सफेद शकरकंद

शकरकंद  विटामिन सी, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, आयरन, फास्फोरस और बीटा कैरोटीन का स्रोत होता है जिसके कारण पौष्टिकता से भरपूर होता है। इसमें में फाइबर होता है, जो वेट लॉस में सहायक होता है। शकरकंद वसा कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं। यह आपके शरीर में सूजन कम करता है।हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आपको शकरकंद को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। यह हृदय रोग के जोखिम को काफी हद तक कम करता है।

पढ़ें :- अब भारत सरकार ने Everest और MDH सहित अन्य कंपनियों के मसालों की गुणवत्ता की जांच के दिए आदेश
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...