1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Shakti Kapoor Dance Video: बेटी की धुन पर जम कर नाचे शक्ति कपूर, वीडियो हुआ वायरल

Shakti Kapoor Dance Video: बेटी की धुन पर जम कर नाचे शक्ति कपूर, वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर (Shraddha kapoor) और एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार रिलीज के करीब है। फिल्म के गानों को सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है तथा अब इसका नया गाना 'शो मी द ठुमका' (Show Me The Thumka) भी हिट हो गया है

By आराधना शर्मा 
Updated Date

 

पढ़ें :- Madhuri and Karisma Dance Video: दिल तो पागल है के गाने पर माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर ने दी परफॉर्मेंस

श्रद्धा कपूर ने इसका वीडियो साझा किया है, वहीं बातचीत के बाद दोनों क्यूट अंदाज में मस्ती भी करते नजर आ रहे हैं। प्रशंसकों को ये वीडियो पसंद आ रहा है। शक्ति कपूर एवं श्रद्धा कपूर का ये वीडियो न केवल बहुत क्यूट है, बल्कि मजेदार भी हैं।

वीडियो में नजर आ रहा है कि श्रद्धा सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड कर रही हैं, जबकि पिता शक्ति कपूर पीछे खड़े होकर ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के नए गानें ‘शो मी द ठुमका’ गाने पर डांस कर रहे हैं। कुछ सेकेंड्स के बाद श्रद्धा बोलती हैं- ‘बापू ठुमका लगा रहे हो?’ इस पर शक्ति बोलते हैं- ‘बच्चा ठुमका मारा जाता है।’ इसके बाद दोनों जोर जोर से बार बार ‘मारो ठुमका’ चिल्लाते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...