1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. shakun shastra: झाडू के ऊपर पांव रखना गलत समझा जाता है,जानिए इन संकेतों का क्या फल प्राप्त होगा

shakun shastra: झाडू के ऊपर पांव रखना गलत समझा जाता है,जानिए इन संकेतों का क्या फल प्राप्त होगा

जीवन की राह में आने वाली बाधाओं से मुकाबला करने के लिए हमारे धर्म शास्त्रों में उचित मार्गदर्शन किया गया है। धर्म ग्रंथों में वर्णित बातों के आधार पर मन में उठने वाले संशय पर समाधान मिल जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

shakun shastra: जीवन की राह में आने वाली बाधाओं से मुकाबला करने के लिए हमारे धर्म शास्त्रों में उचित मार्गदर्शन किया गया है। धर्म ग्रंथों में वर्णित बातों के आधार पर मन में उठने वाले संशय पर समाधान मिल जाता है। शुभ -अशुभ और शकुन -अपशकुन के प्रश्न पर शकुन शास्त्र में बहुत विस्तृत व्यख्या मिलती है। यात्रा,रास्ते में मिलने वाले संकेतों का क्या फल प्राप्त होगा इस बारे में जातक को कैसे निर्णय लेना चाहिए इन बातों का उचित हल शकुन शास्त्र वर्णित है। आईये जानतें है जीवन से जुड़े कुछ ऐसे ही शुभ एवं अशुभ- शकुन के बारे में।

पढ़ें :- Rang Panchami 2024 :  रंग पंचमी पर श्री कृष्ण और राधा रानी को लगाएं गुलाल , वायुमंडल में उड़ाये रंग

1.जेब को खाली रखना अपशकुन माना जाता हैं। पैसे को अपने कपड़ों की हर जेब में रखना चाहिए। पर्स कभी खाली नहीं रखना चाहिए।

2.किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले दही खाकर घर से निकला जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से जो कार्य करने जा रहे हैं उसमें सफलता प्राप्त होती है।

3.घर से बाहर जाते ही यदि मार्ग में कोई सिक्का मिल जाए तो इसका अर्थ ये होता है कि जिस कार्य के लिए आप निकले हैं, उसमें विलंब  हो सकता है। इसलिए सतर्क हो जा जाना चाहिए।

4.घर से निकलते ही यदि भिखारी दिखाई दे जाए तो सर्वप्रथम उसे यथास्थिति के अनुसार दान आदि देना चाहिए।

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2024 : चैत्र नवरात्रि व्रत में इन बातों पर रखें ध्यान , माता-रानी को करें प्रसन्न

5.झाडू के ऊपर पांव रखना गलत समझा जाता है। यह माना जाता है कि व्यक्ति घर आई लक्ष्मी को ठुकरा रहा है।

6.यदि किसी व्यक्ति को राह में कोई हेयरपिन पड़ा मिल जाये तो समझो कि उसे कोई नया मित्र मिलने वाला है।

7.यदि गृहिणी के पास चाबियों का कोई ऐसा गुच्छा है, जिस पर बार-बार साफ करने के बाद भी जंग चढ़ जाए तो यह एक अच्छा शकुन है।

8.यदि रास्ते चलते आपको कोई बटन पड़ा मिल जाए तो यह आपको किसी नए मित्र से मिलवाएगा।

पढ़ें :- Papamochani Ekadashi 2024 : पापमोचनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की षोडशोपचार विधि से करें पूजा, जाने तिथि और शुभ मुहूर्त
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...