1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. shakun shastra: जिस घर में छछूंदर रहते हैं वहां मां लक्ष्‍मी का होता है वास , जानें ये जरूरी संकेत

shakun shastra: जिस घर में छछूंदर रहते हैं वहां मां लक्ष्‍मी का होता है वास , जानें ये जरूरी संकेत

जीवन में जब इच्छित कार्यो में बाधा और कार्यो में सफलता नहीं मिल रही हो तो इंसान इस बात पर सोचने पर मजबूर हो जाता है कारण क्या है। शकुन -अपशकुन के प्रश्न पर पौराणिक ग्रंथ शकुन शास्त्र में बहुत विस्तृत व्यख्या मिलती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

shakun shastra: जीवन में जब इच्छित कार्यो में बाधा  और कार्यो में सफलता नहीं मिल रही हो तो इंसान इस बात पर सोचने पर मजबूर हो जाता है कारण क्या है। शकुन -अपशकुन के प्रश्न पर पौराणिक ग्रंथ शकुन शास्त्र में बहुत विस्तृत व्यख्या मिलती है। प्रचीन काल से ही हमारे ऋषियों ने इन बातों को ध्यान में रख कर शुभ -अशुभ परिणाम प्रदान करने वाली चीजों के लक्षणों पता लगाया। शकुन शास्त्र में कई ऐसे शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में बताया गया है जो हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं का पूर्वाभास कराती हैं। हमें सचेत करती है और हमारा मार्गदर्शन करती है। कुछ जीवों का घर में रहना शुभ होता है और कुछ का रहना अशुभ होता है।आईये जानतें है जीवन से जुड़े कुछ ऐसे ही शुभ एवं अशुभ- शकुन के बारे में।

पढ़ें :- 29 मार्च 2024 का राशिफलः इन राशियों का रहेगा स्वास्थ्य ठीक, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

1.छछूंदर का घर में होना बहुत शुभ होता है। जिस घर में छछूंदर होते हैं वहां मां लक्ष्‍मी का वास होता है।

2.छछूंदर का थूक जहरीला होता है इसलिए इसका काटना बहुत नुकसानदेह होता है।
3.यदि दिवाली की रात किसी को छछूंदर दिख जाए तो उसकी किस्‍मत खुलना तय है।
4.यदि छछूंदर घर के चारों ओर चक्‍कर लगा ले तो उस घर की विपत्ति टल जाती है।
5.अगर घर में अचानक से काले चूहे ज्यादा संख्या में आने लगें तो ये विपत्तियों की ओर इशारा करता है।
6.घर में लाल चींटियों का आना किसी बड़े नुकसान की ओर इशारा करती हैं।
7.घर में दीमक की बामी या मधुमक्खी छत्ता होना घर के मुखिया के स्वास्थ्य में परेशानी की ओर इशारा करता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...