1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shakun Shastra : घर में छछूंदर के आने से होता है ये शकुन, जानिए जरूरी संकेत

Shakun Shastra : घर में छछूंदर के आने से होता है ये शकुन, जानिए जरूरी संकेत

जीवन यात्रा में धन की बहुत आवश्यकता है। पौराणिक ग्रंथों में  मां लक्ष्‍मी को धन की देवी बताया गया है। जीवन में  मां लक्ष्‍मी की कृपा होने से जीवन सुखमय व्यतीत होता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shakun Shastra : जीवन यात्रा में धन की बहुत आवश्यकता है। पौराणिक ग्रंथों में  मां लक्ष्‍मी को धन की देवी बताया गया है। जीवन में  मां लक्ष्‍मी की कृपा होने से जीवन सुखमय व्यतीत होता है। कहा जाता है कि जिस घर में छछूंदर का आना-जाना बना रहता है वहां माता लक्ष्मी का वास होता है। छछूंदर को मां लक्ष्‍मी की कृपा प्राप्त माना जाता है।   प्राचीन धर्म शास्त्र शकुन शास्त्र में छछूंदर के शकुन अपशकुन के बारे में बताया गया है। आइये जानते है शुभ शकुन के बारे में।

पढ़ें :- Parshuram Jayanti 2024 : भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम की शक्ति अक्षय थी , जयंती के दिन करें विधि विधान से पूजा

1.छछूंदर को भगवान विष्णु का स्वरूप भी बताया गया है। ऐसे में माना जाता है कि जहां छछूंदर का निवास होता है वहां माता लक्ष्मी अपने आप आ जाती हैं।
बताया गया है कि जिस घर में छछूंदर का निवास होता है वहां वास्तु दोष नहीं होता।2.यदि दिवाली की रात किसी को छछूंदर दिख जाए तो उसकी किस्मत खुलना तय है।
3.यदि छछूंदर घर के चारों ओर चक्कर लगा ले तो उस घर की विपत्ति टल जाती है।
4.अगर घर में अचानक से काले चूहे ज्यादा संख्या में आने लगे तो ये विपत्तियों की ओर इशारा करता है।
5.जहां छछूंदर होती है वहां चूहे-सांप, कीड़े-मकोड़े और अन्य तरह के जीव-जंतु नहीं होते हैं। छछूंदर घर के सारे बैक्टीरिया को खा जाती है। जाहिर है जहां सफाई रहेगी, वहां लक्ष्मी का वास होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...