HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. shakun shastra: अच्छे भाग्य का प्रतीक होता है कछुआ , दिखाई देने पर मिलती है ज़रूर अच्छी खबर

shakun shastra: अच्छे भाग्य का प्रतीक होता है कछुआ , दिखाई देने पर मिलती है ज़रूर अच्छी खबर

भविष्य में होने वाली घटनाओं का पूर्वाभास हो जाय तो उसके निदान या उपचार के व्यक्ति प्रयास कर सकता है। हमारे प्राचीन धार्मिक ग्रंथों में जीवन की बाधाओं से जुड़ी बातों के लिए हर तरह के उपचार उपलब्ध है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

shakun shastra: भविष्य में होने वाली घटनाओं का पूर्वाभास हो जाय तो उसके निदान या उपचार के लिए व्यक्ति प्रयास कर सकता है। हमारे प्राचीन धार्मिक ग्रंथों में जीवन की बाधाओं से जुड़ी बातों के लिए हर तरह के उपचार उपलब्ध है। इसी तरह शकुन – अपशकुन को लेकर मन उपजने वाली शांकाओं के समाधान के लिए प्राचीन धार्मिक ग्रंथ शकुन शास्त्र में बहुत ही विस्तृत रूप से बताया गया है। अनुकूल भविष्यवाणी करने वाले शकुन को शुभ शकुन तथा प्रतिकूल भविष्यवाणी करने वाले शकुनों को अपशकुन कहा जाता है। पुराणों और अनेक धर्म ग्रंथों के अनुसार कछुआ सुख-समृद्धि देने वाला बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि कछुआ पालने से घर में लक्ष्मी जी का आगमन होता है। आईये जानतें है जीवन से जुड़े कुछ ऐसे ही शुभ एवं अशुभ- शकुन के बारे में।

पढ़ें :- 24 मई 2025 का राशिफलः कर्क राशि के लोगों को आज कारोबार संबंधी यात्राओं से बन रहे हैं धन लाभ के योग

1.कछुआ धार्मिक रूप से अत्यंत शुभ माना गया है इसे घर में रखने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

2.घर के मुख्य दरवाजे पर कछुए का चित्र लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में शांति बनी रहती है।

3.कछुआ को घर में रखने से किसी की बुरी नजर नहीं लगती और बीमारियां दूर होती है।

4.कछुआ रखने से घर के लोगों की आयु लंबी होती है, घर में सुख-शांति भी बनी रहती है।

पढ़ें :- Nautapa 2025 : सूर्य ग्रह के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के बाद शुरू होता है नौतपा , जानें कब से शुरू होगा

5.नया विजनेस शुरू करते समय अपनी दुकान या ऑफिस में चांदी को कछुआ रखना बहुत शुभ माना जाता है।

6.अगर करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं तो काले रंग के कछुआ को उत्तर दिशा में रखें। ऊर्जा बढ़ने से बिजनेस और करियर में तरक्की की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...