1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shami plant : पत्ते अर्पित करने से होती है बुद्धि तीक्ष्ण , जानिए इसके फायदे

Shami plant : पत्ते अर्पित करने से होती है बुद्धि तीक्ष्ण , जानिए इसके फायदे

शमी के पौधे में भगवान शिव का वास होता है। शिव भक्तों में मान्यता है कि शमी की पत्त्यिों को शिवलिंग पर अर्पित करने से सर्व मनोकामना पूर्ण होती है। शमी के पौधे को घर में लगाने से न सिर्फ सुख-समृद्धि आती है बल्कि पैसे की तंगी भी दूर हो जाती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shami plant : शमी के पौधे में भगवान शिव का वास होता है। शिव भक्तों में मान्यता है कि शमी की पत्त्यिों को शिवलिंग पर अर्पित करने से सर्व मनोकामना पूर्ण होती है। शमी के पौधे को घर में लगाने से न सिर्फ सुख-समृद्धि आती है बल्कि पैसे की तंगी भी दूर हो जाती है। शमी का पौधा लगाने से शनि के प्रकोप से भी बचा जा सकता है। मान्यता है कि इस पौधे को लगाने से शनि साढ़े साती और ढैय्या के बुरे असर से बचा जा सकता है।

पढ़ें :- Chaitra Purnima 2024 : चैत्र पूर्णिमा का व्रत इस दिन रखा जाएगा , जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

भगवान को शमी -पत्र अर्पित करते समय निम्नलिखित श्लोक बोला जाता है।

अमंगलानां शमनीम् शमनीम् दुष्कृतानाम् च।
दुःस्वप्न-नाशिनीं धन्यां प्रपद्येहं शमीं शुभाम्।।

1.शमी का पौधा लगाने के लिए वास्तु शास्त्र में दिशा के बारे में बताया गया है।
2.शमी का पौधा कभी भी घर के भीतर नहीं लगाना चाहिए।
3.शमी को हमेशा घर के मुख्य दरवाजे पर लगाएं और ऐसी दिशा में हो जो घर से निकलते हुए आपके दाएं तरफ पड़े।
4.शमी की लकड़ी का उपयोग हवन में भी समिधा की तरह किया जाता है। हवन में डाले जाने वाली लकड़ियों को समिधा कहते हैं।
5.आयुर्वेद में भी शमी के वृक्ष का काफी महत्व बताया गया है।
6.बुधवार के दिन गणेश जी को शमी के पत्ते अर्पित करने से तीक्ष्ण बुद्धि होती है।

पढ़ें :- Pitru Paksha 2024 : जानें कब से शुरू होगा पितृ पक्ष , पितरों की आत्मा की शांति के लिए  विशेष है
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...