1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Shane Warne Passed away: शेन वॉर्न के नाम के साथ अपनी बीयर्ड को शेव करेगा ये क्रिकेटर

Shane Warne Passed away: शेन वॉर्न के नाम के साथ अपनी बीयर्ड को शेव करेगा ये क्रिकेटर

आस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न के निधन पर बातचीत करते हुए भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की आंखों में आंसू थे। विनोद कांबली शनिवार को महान ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न के निधन पर बातचीत करते हुए भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की आंखों में आंसू थे। विनोद कांबली शनिवार को महान ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए।

पढ़ें :- Riyan Parag 2.0 : रियान पराग की बल्लेबाजी के कायल हुए सूर्या और पठान, तारीफ में कह दी दिल छूने वाली बात

बता दें कि प्रतिष्ठित स्पिनर का शुक्रवार को थाईलैंड में संदिग्ध दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उन्होंने कहा, “मैं कल उनके (शेन वॉर्न) नाम से अपनी दाढ़ी शेव करवाऊंगा।” विनोद कांबली ने उस मैच भी याद किया, जिसमें उन्होंने शेन वॉर्न के एक ओवर में 24 रन जड़े थे।

कांबली ने कहा, “मुझे आज भी वह मैच याद है, जिसमें मैंने उनके खिलाफ 24 रन बनाए थे। मैंने कल से यूट्यूब पर उस वीडियो को कई बार चलाया है।” उन 24 रनों के बाद कांबली ने बताया कि शेन वॉर्न ने उनसे कहा था, “मुझे इस तरह मत मारो।”

उन्होंने कहा, “उनके जैसा वर्तमान या भविष्य में कोई नहीं हो सकता। वह सिर्फ एक अच्छे खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि एक अच्छे इंसान भी थे।” शेन वॉर्न इतिहास के सबसे प्रभावशाली क्रिकेटरों में से एक थे।

पढ़ें :- IPL 2024 Update : पॉइंट्स टेबल में टॉप पर यह टीम, यहां चेक करें ऑरेंज और पर्पल कैप किनके पास
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...