1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. शनिदेव की कल से बदल रही है चाल, इस राशि वाले होंगे मालामाल

शनिदेव की कल से बदल रही है चाल, इस राशि वाले होंगे मालामाल

शनि के बुरे प्रकोप से सभी को भय लगता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनि देव (Shani Dev) कर्म फल दाता हैं। शनि देव (Shani Dev)  कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। शनि के अशुभ प्रभाव से जहां व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, वहीं शुभ प्रभाव से व्यक्ति का जीवन राजा के समान हो जाता है।शनिदेव (Shani Dev)  सोमवार से  मार्गी होने जा रहे हैं। इस समय शनिदेव वक्री अवस्था में हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। शनि के बुरे प्रकोप से सभी को भय लगता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनि देव (Shani Dev) कर्म फल दाता हैं। शनि देव (Shani Dev)  कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। शनि के अशुभ प्रभाव से जहां व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, वहीं शुभ प्रभाव से व्यक्ति का जीवन राजा के समान हो जाता है।

पढ़ें :- Nautapa 2024: नौतपा की भीषण गर्मी में खुद को रखें हाइड्रेटेड, इन बातों का रखें ध्यान

शनिदेव (Shani Dev)  सोमवार से  मार्गी होने जा रहे हैं। इस समय शनिदेव वक्री अवस्था में हैं। ज्योतिष में शनिदेव (Shani Dev)  को पापी और क्रूर ग्रह कहा जाता है। शनिदेव के अशुभ प्रभावों से हर कोई भयभीत रहता है। शनिदेव (Shani Dev) के अशुभ होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन ऐसा नहीं है कि शनिदेव सिर्फ अशुभ फल देते हैं। शनिदेव शुभ फल भी देते हैं। शनिदेव (Shani Dev) के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। शनिदेव (Shani Dev) रंक को भी राजा बना सकते हैं। बता दें कि शनिदेव (Shani Dev) 11 अक्टूबर को वक्री से मार्गी अवस्था में आ जाएंगे।

मेष राशि (Aries):  मेष राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी और नई शुरुआत करेंगे। दुख- दर्द दूर होंगे। धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

कर्क राशि (Cancer) : कर्क राशि वालों के लिए नए रास्ते खुलेंगे और नया कार्य शुरू करने के लिए समय अच्छा है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवन में नई शुरुआत करेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कन्या राशि (Virgo): नए अवसर मिलेंगे। नई शुरुआत करने से लाभ होगा। नौकरी और व्यापार में तरक्की करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और  मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

पढ़ें :- Parshuram Jayanti 2024 : भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम की शक्ति अक्षय थी , जयंती के दिन करें विधि विधान से पूजा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...