1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shani Gochar 2022: शनि गोचर से इनकी चमकेगी किस्मत, जीवन में आएगा बड़ा बदलाव

Shani Gochar 2022: शनि गोचर से इनकी चमकेगी किस्मत, जीवन में आएगा बड़ा बदलाव

वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि देव को न्यायधीश कहा जाता है। धर्म कर्म से प्रसन्न् रहने वाले शनिग्रह बहुत ही धीमी चाल से भ्रमण करते हैं। शनिदेव व्यक्ति के अच्छे बुरे कर्मों का हिसाब रखते हैं और व्यक्ति को उसी हिसाब से फल देते हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shani Gochar 2022 : वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि देव को न्यायधीश कहा जाता है। धर्म कर्म से प्रसन्न् रहने वाले शनिग्रह बहुत ही धीमी चाल से भ्रमण करते हैं। शनिदेव व्यक्ति के अच्छे बुरे कर्मों का हिसाब रखते हैं और व्यक्ति को उसी हिसाब से फल देते हैं। 29 अप्रैल को न्याय के देवता शनिदेव अपनी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। बता दें कि शनिदेव कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। कुंभ शनिदेव की स्वराशि मानी जाती है। शनि अपनी ही राशि कुंभ में 30 साल बाद गोचर करने जा रहे हैं। शनि के गोचर करने का प्रभाव लगभग सभी राशियों पर देखने को मिलता है। आइए जानते हैं शनि का ये गोचर किन राशियों के लिए लाभकारी रहने वाला है।

पढ़ें :- Hanuman Janmotsav 2024 : हनुमान जयंती पर बन रहा है अद्भुत शुभ योग , जानें उपाय और मुहूर्त

मेष राशि: 29 अप्रैल से मेष राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। मेष राशि के 11वें भाग में शनि देव गोचर करने जा रहे हैं। इसे लाभ और इनकम का स्थान माना जाता है। नई नौकरी का ऑफर आ सकता है. साथ ही, कोई यात्रा कर सकते हैं. इस दौरान धन की प्राप्ति होगी। निवेश करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। पुराने रोगों से मुक्ति मिल सकती है।

वृषभ राशि- करियर में अच्छी ग्रोथ मिल सकती है। अगर आप नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो ये समय अनुकूल है।

धनु राशि
शनिदेव के कुंभ राशि में गोचर से धनु राशि के जातकों पर चल रही शनि की साढ़ेसाती से छुटकारा मिल जाएगा। इसके साथ ही इन्हें धन लाभ के अच्छे संकेत हैं। इस राशि के बीमार जातकों को बीमारी से मुक्ति मिलेगी और जीवन सुख समृद्धि और धन वैभव से भर जाएगा

 

पढ़ें :- 19 अप्रैल 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को आज मिल सकता है भाग्य का साथ, पढ़ें आपका कैसा रहेगा दिन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...