1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shani rashi parivartan 2022: इस दिन से होगा शनिदेव का राशि परिवर्तन, इन राशियों की किस्मत में आएगा बदलाव

Shani rashi parivartan 2022: इस दिन से होगा शनिदेव का राशि परिवर्तन, इन राशियों की किस्मत में आएगा बदलाव

न्याय के देवता शनि देव की चाल बदल रही है। न्याय के देवता शनि देव का गोचर ज्‍योतिष शास्‍त्र में महा बदलाव माना जाता है। शनि देव स्वभाव से धीमी चाल चलने वाले ग्रह हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shani  rashi parivartan  2022 : न्याय के देवता शनि देव की चाल बदल रही है। न्याय के देवता शनि देव का गोचर ज्‍योतिष शास्‍त्र में महा बदलाव माना जाता है। शनि देव स्वभाव से धीमी चाल चलने वाले ग्रह हैं। शनि का राशि परिवर्तन 12 जुलाई को प्रातः: 10 बजकर 27 मिनट पर होने वाला है। इस दिन मकर राशि में शनि का गोचर  होगा। फिर अगले 6 माह यानी 23 जनवरी 2023 तक शनि मकर राशि में विद्यमान रहेंगे। उसके बाद वे फिर कुंभ में गोचर करेंगे। 12 जुलाई से अगले 6 माह तक कुछ राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता होगी। आइये जानते है शनिदेव के गोचर से इन राशियों की किस्मत में आएगा बदलाव।

पढ़ें :- Chaitra Purnima 2024 : चैत्र पूर्णिमा का व्रत इस दिन रखा जाएगा , जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

मिथुन: शनि की ढैय्या प्रारंभ होगी। वाद-विवाद की स्थिति बनेगी। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना की आशंका है। फिजूलखर्ची और वाणी पर नियंत्रण रखें।

कर्क: 12 जुलाई से अगले 6 माह तक आप वाहन सावधानी से चलाएं। धैर्य से काम करेंगे, तो सफल रहेंगे। बिजनेस में लाभ कम हो सकता है।

सिंह: दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति पैदा होगी। दुर्घटना की भी आशंका रहेगी। आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा।

तुला: शनि की ढैय्या शुरू होगी। वर्कप्लेस पर तनाव और व्यक्तिगत जीवन में मानसिक कष्ट होने की आशंका है। सेहत का ख्याल रखें। मां का ध्यान रखें।

पढ़ें :- Pitru Paksha 2024 : जानें कब से शुरू होगा पितृ पक्ष , पितरों की आत्मा की शांति के लिए  विशेष है

धनु: परिवार में वाद विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। 6 महीने तक ससुराल से लेन-देन सोच-समझकर करें। रुपए उधार देना हानिकारक होगा। फिजूलखर्ची से आर्थिक पक्ष कमजोर होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...